बटुक भैरव मंत्र साधना
Batuk Bhairav Mantra Sadhna
बटुक भैरव मंत्र - Batuh Bhairav Mantra
ॐ बं बटुक-भैरवाय नमः
ॐ ह्रीं बटुकाय वां क्षौं क्षौं आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं बटुकाय स्वाहा
Batuk Bhairav Mantra in English.
Om Bum Batuk-Bhairvaye Namha.
Om Hrim Batukaye Vaam Kshom Kshom Aapdudarnaye Kuru Kuru Batukaye Hrim Batukaye Swaha.
बटुक भैरव मंत्र साधना विधि (Batuk Bhairav Mantra Vidhi):- आप ऊपर दिए गए दोनों मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जाप कर सकते हो| बटुक भैरव जी की साधना 2 प्रकार की होती है 1. सात्विक साधना 2. तामसिक साधना|यदि आप गृहस्थी वाले हो तो आपको सात्विक साधना ही करनी चाहिए| सात्विक साधना में सात्विक सामग्री का प्रयोग होता है और तामसिक साधना में तामसिक सामग्री जैसे मास-मदिरा का प्रयोग किया जाता है|
* बटुक भैरव मंत्र जाप के लिए आपने काली स्फटिक माला का प्रयोग करना है| यदि काली स्फटिक माला ना मिले तो आप रुद्राक्ष की माला का प्रयोग भी कर सकते हो| लाल रंग के आसन का प्रयोग करना है|
* यह साधना को आप किसी रविवार या शनिवार को प्रारम्भ कर सकते हो| यह साधना आपने कम से कम 21 दिनों तक रोज़ाना एक स्थान और एक सम्य पर करनी है| साधना रात्रिकालिन है इसलिए बटुक मंत्र का जाप रात्रि को 9 बजे के बाद ही करना चाहिए| मंत्र जाप पूर्व या दक्षिण दिशा की और मुख करके करनी है|
* बटुक भैरव मंत्र जाप में एक छोटी बटुक भैरव जी की फोटो स्थापित करनी है और एक बटुक भैरव यन्त्र को स्थापित करना है| यन्त्र को किसी थाली में चावल और थोड़ी हल्दी रखकर उसके ऊपर यन्त्र को स्थापित करना है| उस यन्त्र के बीच में एक सुपारी को रखना है| 21 दिन मंत्र साधना के बाद उस यन्त्र और अन्य सामग्री को चलते पानी में विसर्जित कर देना है| यदि आपसे बटुक भैरव यन्त्र यन्त्र की व्यवस्था नहीं हो पा रही तो आप बटुक भैरव सिद्ध यन्त्र को क्लिक करके सिद्ध यन्त्र खरीद सकते हो।
* बटुक भैरव सात्विक साधना में आपने देसी घी का दीपक और धूप का प्रयोग करना है| बटुक भैरव जी को रोज़ाना एक छुहारे (Dry Date) का भोग लगाना है और सुबह उस छुहारे को छत पर पक्षियों को डाल देना है|
* पहले दिन मंत्र जाप शुरू करने से पहले गणेश वंदना, गुरु वंदना और कुलदेवता की वंदना करनी है उसके बाद आपने 21 दिन तक 1, 3 या 5 माला रोज़ाना जाप करने का संकल्प लेना है| आप मंत्र का जाप 1, 3, 5, 11 माला जितनी आपकी यथाशक्ति है उतना कर सकते हो| 21 दिन तक रोज़ाना जाप संख्या एक होनी चाहिए| यदि आप संकल्प लेने की विधि नहीं जानते हो तो आप हमारे पेज संकल्प की विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो|
* आप जितना भी जाप करते हो उसका दशांश (दसवां हिस्सा) मंत्र से आहुति देकर हवन करना है| आप हफ्ते में एक दिन या रोज़ाना भी हवन कर सकते हो| साधना के आखिर वाले दिन को आपने हवन करने के बाद एक माला जाप की आहुति दूध से बनी खीर से देनी है| इससे बटुक भैरव जी बहुत प्रसन्न होते हैं| प्रत्येक रविवार को मीठी रोटी का बटुक भैरव जी को भोग लगाकर किसी श्वान को डालनी है| यदि आप हवन करने की विधि नहीं जानते हो तो हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो|
* बटुक भैरव की साधना में आपको कई तरह की अनुभूतियाँ हो सकती हैं मगर आपको घबराना नहीं है| जितनी श्रद्धा और लग्न से मंत्र का जाप करोगे सफलता उतनी शीघ्रता से मिलेगी| 21 दिन मंत्र साधना ख़तम होने के बाद भी रोज़ाना एक माला का जाप निरंतर करते रहें| बटुक भैरव जी अपनी कृपा आपके ऊपर बनाये रखेंगे|
* साधना में ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन होना चाहिए| बटुक भैरव जी भी हनुमान जी की तरह यति हैं| इसलिए इनकी साधना में तन के साथ साथ मन को भी पवित्र रखना है|
* यदि आपको बटुक भैरव जी की साधना से सबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो| आपको 24 घंटों के भीतर भीतर उत्तर दिया जाएगा|
कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है। Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)
नोट- नवग्रहों के बीज मंत्र की विधि|
*सूर्य बीज मंत्र *चंद्र बीज मंत्र *मंगल बीज मंत्र
क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं लाकडाउन से काम बंद हो गया है किराया बढ़ा कर देने की स्थिति में अभी हम नहीं है अब घर खाली करने के लिए परेशान कर रहें हैं मुझे क्या करना चाहिए कैसे साधना करूं बटुक भैरव बाबा की10/15 का टाईम है बहुत परेशान हैं कुछ मदद किजिए मैंने आपका अनुभव आज ही पढ़ा है
ReplyDeleteऔर अगर बुटुक भैरव बाबा कि , तस्वीर और यन्त्र न हो तो कैसे साधना करें जो शीघ्र असर करे
ReplyDeleteKoi orat batuk bhairav ji ki sadhna kar sakti hai kya
ReplyDeleteकर सकती है ।
DeleteMera naam toton kolkata me raheta hu aur main ye sadhana karna chata hu . Mera 1st prosno : is sadhana me koi rakkhya mantra chahiye kya ? 2md prosno . Bina guru k ye sadhana kar sak ta hu kya ? Mera koi guru nahi hai . Mera what's app no 7604098395
ReplyDelete1) koi suraksha mantra nahiin lagtaa. Batuk bhairav kii poojaa karne waale par koi hamlaa nahiin kartaa.. shraddhaa se karoge toh koi dikkat nahiin hai.
Delete2) shiv ko hi guru Maan lo..
बटुक भैरव साधना करने वालो को क्या परहेज करना चाहिए
ReplyDeleteSadhna khatam hone bad mantra ka jab (1 mala) raat he me karni Hai ya din Me bhi Kar sake Hai
ReplyDeleteSadhna khatam hone key bad mantra ka jap(1mala)kis samba karna hai?
ReplyDelete