Skip to main content

हवन की विधि और महत्व, Havan ki vidhi

हवन की विधि और महत्व
Hawan Vidhi at home

हवन कुंड मंत्र साधना विधि, havan mantra in hindi, havan vidhi at home, hawan vidhi at home, hawan havan mantra in hindi. mantra for havan


हवन शुरू करने की विधि और मंत्र (Havan shuru karne ka mantra aur vidhi)- कई साधक ऐसे होते हैं जो हवन करने की जटिल प्रक्रिया, मुश्किल से मिलने वाली सामग्री और संस्कृत के कठिन श्लोकों के कारण हवन नहीं कर पाते हैं| हम आपको यहाँ हवन की बहुत सरल विधि बताएंगे, इस विधि से आप खुद आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ हवन कर सकते हैं| यह जो विधि बताई जा रही है इसका प्रयोग शांति कर्म और देव हवन के लिए करना है| नवग्रह हवन, तामस हवन और कौड़ा हवन का प्रयोग अलग विधि और सामग्री से होता है| इसके लिए आप अलग से हमारे ब्लॉग पर विधि विधान देख सकते हो| 

हवन का महत्व- हिन्दू धर्म में हवन का बहुत महत्व है| हिन्दू धर्म में 4 प्रमुख यज्ञ का वर्णन है, उसमें से हवन यज्ञ या देव यज्ञ को सबसे प्रमुख स्थान प्राप्त है| हिन्दू धर्म में 4 यज्ञ का नाम मनुष्य यज्ञ, पितर यज्ञ, भूत यज्ञ और देव यज्ञ है,  इसमें मनुष्य यज्ञ पृथ्वी के लोगों की भलाई के लिए किया जाता है, पितर यज्ञ स्वर्ग सिधार चुके पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है, भूत यज्ञ पृथ्वी के पशु-पक्षियों के कल्याण के लिए किया जाता है और देव यज्ञ देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है, इस देव यज्ञ को ही हवन यज्ञ कहा जाता है| देवताओं तक भक्ति, उनके लिए भोग, वस्त्र इत्यादि सामग्री पहुँचाने के लिए हवन यज्ञ किया जाता है| अपने देखा होगा के जब कोई हवन करता है तो किसी देवता का मंत्र उच्चारण करके उस मंत्र के आखिर में स्वाहा बोलकर हवन कुंड में आहुति दी जाती है | यह 'स्वाहा' देवी का नाम है और यह अग्नि देव की पत्नी है, जब हम हवन करते है तो अग्नि देवता को प्रकट कर उसमें किसी देवता का मंत्र बोलकर आखिर में स्वाहा का उच्चारण करके उस देवता तक अग्नि देव और स्वाहा देवी द्वारा सामग्री, भोग, वस्त्र इत्यादि उन तक पहुँचाते हैं|
अब हवन के वैज्ञानिक महत्व की बात करें तो हवन में जो आम की समधा(लकड़ी) का उपयोग होता है| रिसर्च से पता चलता है के जब आम की लकड़ी जलती है तो उसमें से फार्मिक एलडीहाईड नामक गैस का उत्सर्जन होता है, जिससे हमारे पर्यावरण में बैक्टीरिया और जीवाणु नष्ट होते हैं, इसके अतिरिक्त जो सामग्री हवन में प्रयोग होती है उससे भी पर्यावरण शुद्ध होता है| हिन्दू धर्म के अनुसार आप अपने जिस किसी भी इष्ट का जितना भी जाप करते हो उसका दशांश(दसवां हिस्सा) हवन करना अविवार्य है| 

हवन में प्रयोग होने वाली वस्तुएं- 
1. हवन कुंड ( कोई छोटा लोहे का)
2. समधा(लकड़ी)- आम और बेरी की 
3. जल का लोटा- गंगा जल और तुलसी डाल ले 
4. एक कपूर 
हवन सामग्री 
हवन सामग्री-    1 पैकेट 
लोंग-इलाइची -  10-10 दाने 
काले तिल-       100 ग्राम 
जों-                 100 ग्राम
पंच-मेवा-          यथा शक्ति अनुसार 
चावल -            50 ग्राम 
देसी घी-           50 ग्राम 
ऊपर दी गई सभी हवन सामग्री को एक खुले बर्तन में देसी घी के साथ मिलाकर उसका मिश्रण तैयार कर ले, अब आपकी आहुति देने के लिए हवन सामग्री तैयार हो चुकी है| 
अब अपने हवन कुंड को स्वच्छ स्थान पर रखकर उसके बीच गंगाजल के थोड़े छींटे लगाकर शुद्ध कर लेना है| हवन कुंड इस तरह स्थापित करना है कि जब आप आहुति देने बैठे तों आपका मुख पूर्व अथवा उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए 
हवन की शुरुआत- हवनकुंड में समधा(लकड़ी) लगाकर कपूर के साथ अग्नि प्रचंड करनी है| जब तक अग्नि पूरी तरह से प्रचंड होती है तब तक अपने तीन आचमन(चरणामृत) तीन मंत्र बोलकर लेनी है| मंत्र इस प्रकार हैं ॐ केशवाय: नमः, ॐ नारायणाय: नमः, ॐ माधवाय: नमः| इसके बाद थोड़ा जल लेकर हाथ शुद्ध करने हैं और एक द्रुभ से गंगाजल से नीचे दिए मंत्र को पढ़ते हुए खुद पर और चारों और छिड़क कर शुद्धि करनी है|

हवन से पहले शुद्धि का मंत्र- ॐ अपवित्र: पवित्रो सर्वावस्थां गतोपिवा य: स्मरेत पुण्डरीकाक्ष स: वाह्यभ्यतरे: शुचि:|

इसके बाद आपने नीचे दिए हुएअग्नि प्रज्वल करने का मंत्र पढ़ते हुए कपूर से अग्नि को प्रज्वलित कर लेना है|

अग्नि प्रज्वल करने का मंत्र:- चंद्रमा मनसो जात: तच्चक्षो: सूर्यअजायत श्रोताद्वायुप्राणश्च मुखादार्गिनजायत| 


आहुति देते वक़्त शुरुआत में बोले जाने वाले मंत्र - 1-1 आहुति देनी है 

ॐ गुरवे: नमः स्वाहा 
ॐ गणेशाय: नमः स्वाहा 
ॐ कुलदेवाय: नमः स्वाहा 
ॐ इंद्राय: नमः स्वाहा 
ॐ अग्निदेवाय: नमः स्वाहा 
ॐ प्रजापति: नमः स्वाहा 
ॐ नवग्रह: नमः स्वाहा 

यह आहुतियाँ देने के बाद आप अपने इष्ट देवता या देवी जिस मंत्र का आप रोज़ाना जाप करते हो उसकी जितनी माला की आहुति देनी है आप दें सकते हो| आपने मंत्र पढ़कर आखिर में स्वाहा बोलकर आहुति अग्निकुंड में दाल देनी है |दाएं हाथ से माला पकड़नी है और बाएं हाथ से आहुति देनी है| जब आपकी आहुति देने की प्रकिर्या ख़तम हो जाए तो आपने यदि भोग लगाने के लिए कोई प्रसाद रखा है तो थोड़ा प्रसाद लेकर मंत्र बोलकर उसकी अग्नि में आहुति दें देनी है और अब अपने और अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करके अग्नि देव को नमस्कार करके उठ जाना है| जो लोटे में जल बचा होगा उसका सभी परिवार वालों ने आचमन करना है और बाकी जल के घर में छींटे देने है| यदि आप सम्य सम्य पर इस सरल विधि से हवन करते रहोगे तो आप अपने इष्ट देव को प्रसन्न कर अपने सभी कार्य सिद्ध कर सकते हो | 

नोट- नवग्रहों के बीज मंत्र की विधि|

*सूर्य बीज मंत्र   *चंद्र बीज मंत्र    *मंगल बीज मंत्र 

*बुध बीज मंत्र   *गुरु बीज मंत्र    *शुक्र बीज मंत्र 

*शनि बीज मंत्र  *राहु बीज मंत्र    *केतु बीज मंत्र 

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp-8528552450 Barjinder Saini (Master in Astrology)


यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 

Comments

Popular posts from this blog

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव

बाबा बालक नाथ चालीसा- Baba Balak Nath Chalisa in hindi

बाबा बालक नाथ चालीसा Baba Balak Nath Chalisa in hindi दोहा  गुरु चरणों में सीस धर करूँ मैं प्रथम प्रणाम,  बख्शो मुझको बाहुबल सेव करुं निष्काम,  रोम-रोम में रम रहा रूप तुम्हारा नाथ, दूर करो अवगुण मेरे, पकड़ो मेरा हाथ| चालीसा  बालक नाथ ज्ञान भंडारा,  दिवस-रात जपु नाम तुम्हारा| तुम हो जपी-तपी अविनाशी,  तुम ही हो मथुरा काशी| तुम्हरा नाम जपे नर-नारी,  तुम हो सब भक्तन हितकारी| तुम हो शिव शंकर के दासा,  पर्वत लोक तुमरा वासा| सर्वलोक तुमरा यश गावे,  ऋषि-मुनि तव नाम ध्यावे| काँधे पर मृगशाला विराजे,  हाथ में सुन्दर चिमटा साजे| सूरज के सम तेज तुम्हारा,  मन मंदिर में करे  उजियारा| बाल रूप धर गऊ चरावे,  रत्नों की करी दूर वलावें| अमर कथा सुनने को रसिया,  महादेव तुमरे मन बसिया| शाह तलाईयाँ आसन लाए,  जिस्म विभूति जटा रमाए| रत्नों का तू पुत्र कहाया,  जिमींदारों ने बुरा बनाया| ऐसा चमत्कार दिखलाया,  सब के मन का रोग गवाया| रिद्धि-सिद्धि नव-निधि के दाता,  मात लोक के भाग्य विधाता| जो नर तुम्हरा नाम धयावे,  जन्म-जन्म के दुख बिसरावे| अंतकाल जो सिमरन करहि,  सो नर मुक्ति भाव से मरहि| संकट कटे मिटे सब रोगा,  बालक

सर्व-देवता हवन मंत्र - Mantra for Havan in Hindi

सर्व-देवता हवन मंत्र Mantra for Havan in Hindi. हवन शुरू करने की विधि और मंत्र-  यह पढ़ने से पहले आप यह जान लें कि यह सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां हवन की विधि है और यदि आप हवन करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी चाहते हो तो आप हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  सर्व देवता हवन मंत्रों से सभी देवताओं, नवग्रहों, स्वर्ग-देवताओं, सप्त-ऋषिओं, स्वर्ग अप्सराओं, सभी समुन्द्र देवताओं, नवकुल-नागदेवता आदि को आहुतियां देकर प्रसन्न कर सकते हो| यह जो आपको नीचे मंत्र बताए गए हैं इन मंत्रों के हवन को सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां होम: कहते हैं|  हमारे हिन्दू ग्रंथों में 4 प्रकार के यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया है| यह 4 यज्ञ इस प्रकार हैं, 1. देव यज्ञ 2. भूत यज्ञ 3. मनुष्य यज्ञ 4. पितृ यज्ञ| देव यज्ञ में सभी देवताओं को अग्नि में आहुति देकर अग्नि देव की पत्नी स्वाहा के द्वारा देवताओं तक भोग सामग्री पहुंचाई जाती है| यह सभी देवता इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति को संसारिक भोग का सुख प्रदान करते हैं और उसको सुखों की प्राप्ति होती है| यह सर्व-देव यज्ञ से घर की नकारत्मक ऊर्जा नष्ट होती है

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -Beej Mantra for ketu in hindi

 केतु बीज मंत्र की सम्पूर्ण विधि और महत्व Beej Mantra of Ketu in Hindi केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -केतु को सन्यास, वैराग्य और विरक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के कुछ विशेष गुण और विशेष अवगुण होते हैं। ऐसे ही केतु ग्रह पापी ग्रह होते हुए भी यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तब व्यक्ति को विशेष गुण प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तब केतु व्यक्ति को सन्यास और वैराग्य की और लेकर जाता है, मगर स्थिति अच्छी होने पर यह सन्यास और वैराग्य व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। यहाँ पर सन्यास और वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति घर-बार छोड़ कर जंगलों में चला जाता है यहाँ पर सन्यास और वैराग्य से अर्थ है कि व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सांसारिक वस्तुओं और रिश्तों के प्रति मोह और लगाव ज्यादा नहीं रखता है। वह अपने सांसारिक फ़र्ज़ निभाते हुए भी इन चीज़ों से विरक्त रहता है। जैसे कोई सन्यासी और वैरागी कोई एकांत स्थान ढूँढ़ते हैं ऐसे ही केतु से प्रभावित व्यक्ति को एकांत स्थान में रहना बहुत पसंद होता है। केतु से प्रभावित व्यक्

हनुमान दर्शन शाबर मंत्र- Hanuman Darshan Shabar Mantra

हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन शाबर मंत्र साधना Hanuman Darshan Mantra Sadhna  यदि आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हो और आप ऐसी साधना करने की इच्छा रखते हो, जिससे आपको हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हों, तो आपको हम हनुमान जी की एक बहुत चमत्कारी और गुप्त साधना बताने जा रहें हैं|  यदि आप इस साधना को श्रद्धा, विश्वास और नियम के अनुसार करना शुरू कर देते हो, तो बहुत जल्द ही साधना के बीच में  आपको हनुमान जी की कृपा से अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं| इस साधना से आपके अंदर ऐसी शक्ति का संचार होना शुरू हो जाता है,  जिससे आप भूत-प्रेत और अन्य बुरी शक्तियों से ग्रस्त अन्य लोगों का भी निवारण कर सकते हो| याद रहे किसी भी साधना में सफलता तभी मिलती है जब आपकी साधना,इष्ट देव और मंत्र में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होता है| असल में श्रद्धा और विश्वास आपको किसी मंत्र में सिद्धि एवं सफलता दिलाते हैं| बाकी सभी विधि-विधान और नियम इसके बाद आते हैं| यदि किसी मंत्र की शंकावान होकर साधना की जाए तो आप चाहे कितने भी नियम अपनाकर और कठिन साधना कर लें, मगर आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती|साधना का पहला नियम मंत्र और अप

महांकाली ताली रक्षा मंत्र, Mahakali raksha shabar mantra

महांकाली ताली रक्षा शाबर मंत्र  Mahakali taali raksha shabar mantra यह महांकाली माँ का बहुत चमत्कारी रक्षा शाबर मंत्र है| इस मंत्र को सिद्ध करने के बाद आप इस मंत्र के द्वारा ताली बजा कर अपनी चारों और रक्षा घेरा बना सकते हो| आप इस मंत्र को किसी ग्रहणकाल या दीपावली के सम्य एक दिन में ही सिद्ध कर सकते हो| यदि आपने इस मंत्र को दीपावली या ग्रहणकाल में सिद्ध करना है तो इस मंत्र की कम से कम 5 माला जाप करना है|  ऐसे आपको इस मंत्र का कम से कम 11 दिनों तक रोज़ाना 1 माला जाप करना है| इसके कुछ नियम आगे आपको बता रहें हैं, यदि उस नियमों के मुताबिक मंत्र साधना करोगे तो सफलता निश्चित मिलेगी| नियम:-  1. मंत्र जाप उत्तर या पूर्व की तरफ मुख करके करना है| 2. मंत्र जाप काले हकीक की माला या रुद्राक्ष की माला से करना है| 3. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करना है| 4. साधना में दीप, धूप और जल का लौटा पास रखना है| 5. मंत्र का पूर्ण लाभ लेने के लिए मंत्र पर पूरा विश्वास होना चाहिए| 6. इस मंत्र साधना में महाकाली यन्त्र को पूजा स्थान में स्थापित करके साधना करने से विशेष लाभ की