Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

सर्व कार्य सिद्धि पद्मावती मंत्र- sarv karya sidhi padmawati mantra sadhna

सर्व कार्य सिद्धि पद्मावती मंत्र Sarv Karya Sidhi Padmawati Mantra  यह पद्मावती देवी की सर्व-मनोकामना सम्पूर्ण और सर्व-संकट हरने वाली साधना है| यदि कोई साधक पद्मावती के इस मंत्र का 11, 21, 31 या 41 दिन का अनुष्ठान सम्पूर्ण करने के बाद रोज़ाना इसकी एक माला जाप करना शुरू कर देता है तो उसकी सभी मनोकामना अपने आप सम्पूर्ण होनी शुरू हो जाती हैं और उसकी ज़िन्दगी में आने वाली सभी विपत्तियों को देवी हर लेती है|  साधना विधि:- यह साधना आप किसी भी शुकल पक्ष के रविवार या मंगलवार को शुरू कर सकते हो| साधना करने की विधि और नियम इस प्रकार हैं:-  1. साधना शुरू करने से पहले स्वच्छ स्थान का च्यन करें और वहां पर सामने पद्मावती देवी या दुर्गा देवी की प्रतिमा स्थापित करें| देवी की प्रतिमा पूर्व या उतर दिशा की और स्थापित करें|  2. देवी की प्रतिमा के आगे देसी घी का दीपक, धूप और जल का लौटा रखें| भोग के लिए किशमिश या कोई अन्य मिष्ठान रोज़ाना रखें और बाद में कन्याओं में बाँट दें| 3. मंत्र जाप के लिए लाल आसन का प्रयोग करें और रोज़ाना स्वच्छ होकर और स्वच्छ वस्त्र पहन कर साधना करें|मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का