Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2020

Lesson-16, Mesh Rashi-मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि  (Mesh Rashi)- Aries Zodiac मेष राशि का अंग्रेजी और संस्कृत नाम:- अंग्रेजी में मेष राशि को एरीज( Aries Zodiac) कहते हैं और संस्कृत में इसको अज, विश्व, तुम्बुर, आघ आदि नामों से पुकारा जाता है|यह राशि कुंडली में पहले स्थान पर आती है| मेष राशि का रूप (Mesh rashi ka roop): - मेष का अर्थ होता है भेड़ और इस राशि का चिन्ह भेड़ इसलिए दिया गया है कि जैसे भेड़ बहुत बलशाली होता है, ऐसे ही इस राशि वाले लोग लड़ने-भिड़ने में हमेशा ततपर रहते हैं और यह किसी से भी टक्कर लेने से नहीं डरते हैं| मेष राशि का स्वामी गृह(Mesh rashi ka swami grah):- मेष राशि का स्वामी गृह मंगल होता है| मंगल एक उग्र स्वाभाव वाला गृह है और इसी कारण इस राशि का वर्ण लाल है| इस राशि के लोग सेना, पुलिस, डॉक्टरी के क्षेत्र में बहुत अच्छी प्रतिभा दिखाते हैं| मेष राशि का तत्व और वर्ण (Mesh rashi ka tatvya aur varn) :- मेष राशि का तत्व मंगल गृह के प्रभाव से अग्नि तत्व होता है| इस राशि का वर्ण क्षत्रिय होता है| मेष राशि वालों का व्यवसाय (Mesh Rashi walon ka Business):- मेष राशि का वर्ण क्षत्रिय होने के कारण

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव