Skip to main content

Lesson-26 कुंभ राशिफल-Kumbh Rashifal (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशिफल -Kumbh Rashifal

कुंभ राशिफल, कुंभ राशि आज की, कुंभ राशिफल आज का, Kumbh rashifal today in hindi, kumbh rashi today in hindi


कुंभ राशि का अंग्रेजी और संस्कृत नाम : कुंभ राशि को अंग्रेजी में एक्वेरियस राशि (Aquarius Zodiac) कहते हैं और संस्कृत में इसे कुंभघट और तोयघर कहते हैं।    
 
कुंभ राशि का रूप (Kumbh rashi ka swaroop) : कुंभ राशि का रूप एक पुरुष जैसा है जिसके कंधे पर एक कुंभ (कलश) है और कुंडली में कुंभ राशि ग्याहरवें  क्रम पर आती है।  

कुंभ राशि वालों का स्वाभाव (Kumbh Rashi walon ka swabhav) :- कुंभ राशि का फलादेश वैसे तो मकर राशि से काफी मिलता जुलता है फिर भी हम विस्तार से बताते हैं। कुंभ राशि के लोग गहराई और गंभीरता से विचार करने वाले होते हैं। यह किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी गहराई तक उतरते है और फिर अच्छी तरह से जांच पड़ताल करके ही उस कार्य को करते हैं। अपनी इस खूबी के कारण यहाँ यह कार्य को सफल बनाते हैं वही कार्य करने की निपुणता से अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। इस राशि के लोग साइंटिस्ट, आध्यत्मिक, ज्योतिष और तांत्रिक जैसे क्षेत्रों  में काफी प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।
इस राशि के लोग बहुत गंभीरता से विचार करके ही कोई बात बोलते हैं, जिससे लोग इनसे बहुत प्रभावित होते हैं। अपने भाषण से लोगों को अपनी और आकर्षित करना इनको अच्छी तरह से आता है। कॉलेज, राजनीति और अन्य समाजिक सभाओं में यह बहुत अच्छा भाषण देने में समक्ष होते हैं। इस राशि के लोग अपनी ऐसी खूबी के कारण राजनीति में भी अच्छी पकड़ बना लेते हैं। इनकी एक खासियत और होती है कि यह जो भी बात हो सामने वाले व्यक्ति को स्पष्ट बोल देते हैं, चाहे वह नाराज़ ही क्यों ना हो जाए। अपनी इस स्पष्ट वाणी के कारण इनके कई साथी रिश्तेदार इनसे रूठ भी जाते हैं।
यह धार्मिक रूचि तो रखते हैं, मगर यह रूढ़िवादी रीति-रिवाज़ों जैसे बाल-विवाह, पुराने रीति रिवाज़ों का खंडन भी करते हैं। यह वर्तमान में रहकर जीना पसंद करते हैं। इनकी बोली विनम्रतापूर्वक होती है। यदि कोई इनके साथ धोखा करे तो यह बहुत कठोर भी हो जाते हैं। यह सब कुछ बर्दाश कर सकते हैं मगर कोई इनको धोखा दे यह बर्दाश नहीं कर सकते। यह जातक पराकर्मी भी होते हैं। धार्मिक, खेल, पत्रकारिता, कृषि, नाटक जैसे क्षेत्रों में यह अपना पराक्रम दिखाते हैं।
कुंभ राशि का वर्ण शूद्र होता है। जिस कारण इस राशि के लोग बहुत म्हणत करने वाले होते हैं। इनको दूसरों की मदद करना और सबको साथ लेकर चलने में बहुत आनंद मिलता हैं। इस राशि के लोग बाकी सभी राशिओं से अलग स्वाभाव के होते हैं। इस राशि की स्त्रियां थोड़ी गुस्से स्वाभाव की होती हैं, मगर बहुत बहादुर और निडर होती हैं। इस राशि की स्त्रियां पुरुष से कंधे से कन्धा मिलाकर चलती हैं और जब कभी परिवार पर कोई मुश्किल पड़ जाए तो यह सबसे आगे कड़ी होती हैं।  
कुंभ राशि के लोग सर्वगुण सम्पन्न होते हैं। यह एक समय में कई कार्य करने में समक्ष होते हैं। इनको कुछ नया सीखते रहने का बहुत शौंक होता है। नए नए क्षेत्रों में कार्य करना इनका प्राकृतिक स्वाभाव है। कुंभ राशि पुरष राशि होने के कारण इनको छोटी छोटी बात पर गुस्सा आता है और यह बहुत जल्द चिढ़ भी जाते हैं। यह बाहर से जितने कठोर दिखाई देते हैं अंदर से उतने ही नरम स्वाभाव के होते हैं।     
 
कुंभ राशि वालों का कार्यक्षेत्र (Kumbh rashi walon ka Business) :- कुंभ राशि का वर्ण शूद्र होता है इसलिए इस राशि के ज्यादातर लोग नौकरी करते हैं। यह जल से जुडी वस्तुओं से बहुत अच्छा लाभ कमाते हैं। इस राशि के लोग नेवी के उच्च पदों पर भी तैनात होते हैं। इस राशि के लोग प्रशासनिक और जज जैसे पदों पर अच्छी भूमिका निभाते हैं। यह बहुत मेहनती होते हैं। इस राशि के लोग खेती से सम्बंधित कार्य भी करते हैं।  
  

कुंभ राशि वालों का रत्न (Kumbh Rashi ka Ratna ya stone) :- कुंभ राशि का स्वामी गृह शनि होता है और शनि गृह का रत्न नीलम होता है। कुंभ राशि वालों को नीलम या इसका उप-रत्न नीली धारण करनी चाहिए। मगर यदि कुंडली में शनि मारक स्थिति में हो या त्रिक भावों में बैठा हो तो किसी अच्छे ज्योतिष की परामर्श से ही रत्न धारण करें। जब कभी भी रत्न धारण करना हो तो पहले नीलम रत्न को किसी कपड़े में बांध कर अपनी बाजू पर बांध कर एक दिन के लिए घर में ही रहना चाहिए। कपड़े में बांधा हुआ नीलम हमारी बाजू को स्पर्श करना चाहिए। यदि आपके शरीर को कोई कष्ट ना हो तभी नीलम को अंगूठी में धारण करना चाहिए। 

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)

नोट:- अन्य राशिफल के लिए नीचे क्लिक करें|

*मेष राशिफल   *वृषभ राशिफल    *मिथुन राशिफल 

*कर्क राशिफल   *सिंह राशिफल    *कन्या राशिफल 

*तुला राशिफल   *वृश्चिक राशिफल  *धनु राशिफल 

*मकर राशिफल   *कुंभ राशिफल    *मीन राशिफल


यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें|
   

 
 

Comments

Popular posts from this blog

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव

बाबा बालक नाथ चालीसा- Baba Balak Nath Chalisa in hindi

बाबा बालक नाथ चालीसा Baba Balak Nath Chalisa in hindi दोहा  गुरु चरणों में सीस धर करूँ मैं प्रथम प्रणाम,  बख्शो मुझको बाहुबल सेव करुं निष्काम,  रोम-रोम में रम रहा रूप तुम्हारा नाथ, दूर करो अवगुण मेरे, पकड़ो मेरा हाथ| चालीसा  बालक नाथ ज्ञान भंडारा,  दिवस-रात जपु नाम तुम्हारा| तुम हो जपी-तपी अविनाशी,  तुम ही हो मथुरा काशी| तुम्हरा नाम जपे नर-नारी,  तुम हो सब भक्तन हितकारी| तुम हो शिव शंकर के दासा,  पर्वत लोक तुमरा वासा| सर्वलोक तुमरा यश गावे,  ऋषि-मुनि तव नाम ध्यावे| काँधे पर मृगशाला विराजे,  हाथ में सुन्दर चिमटा साजे| सूरज के सम तेज तुम्हारा,  मन मंदिर में करे  उजियारा| बाल रूप धर गऊ चरावे,  रत्नों की करी दूर वलावें| अमर कथा सुनने को रसिया,  महादेव तुमरे मन बसिया| शाह तलाईयाँ आसन लाए,  जिस्म विभूति जटा रमाए| रत्नों का तू पुत्र कहाया,  जिमींदारों ने बुरा बनाया| ऐसा चमत्कार दिखलाया,  सब के मन का रोग गवाया| रिद्धि-सिद्धि नव-निधि के दाता,  मात लोक के भाग्य विधाता| जो नर तुम्हरा नाम धयावे,  जन्म-जन्म के दुख बिसरावे| अंतकाल जो सिमरन करहि,  सो नर मुक्ति भाव से मरहि| संकट कटे मिटे सब रोगा,  बालक

सर्व-देवता हवन मंत्र - Mantra for Havan in Hindi

सर्व-देवता हवन मंत्र Mantra for Havan in Hindi. हवन शुरू करने की विधि और मंत्र-  यह पढ़ने से पहले आप यह जान लें कि यह सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां हवन की विधि है और यदि आप हवन करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी चाहते हो तो आप हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  सर्व देवता हवन मंत्रों से सभी देवताओं, नवग्रहों, स्वर्ग-देवताओं, सप्त-ऋषिओं, स्वर्ग अप्सराओं, सभी समुन्द्र देवताओं, नवकुल-नागदेवता आदि को आहुतियां देकर प्रसन्न कर सकते हो| यह जो आपको नीचे मंत्र बताए गए हैं इन मंत्रों के हवन को सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां होम: कहते हैं|  हमारे हिन्दू ग्रंथों में 4 प्रकार के यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया है| यह 4 यज्ञ इस प्रकार हैं, 1. देव यज्ञ 2. भूत यज्ञ 3. मनुष्य यज्ञ 4. पितृ यज्ञ| देव यज्ञ में सभी देवताओं को अग्नि में आहुति देकर अग्नि देव की पत्नी स्वाहा के द्वारा देवताओं तक भोग सामग्री पहुंचाई जाती है| यह सभी देवता इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति को संसारिक भोग का सुख प्रदान करते हैं और उसको सुखों की प्राप्ति होती है| यह सर्व-देव यज्ञ से घर की नकारत्मक ऊर्जा नष्ट होती है

हनुमान दर्शन शाबर मंत्र- Hanuman Darshan Shabar Mantra

हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन शाबर मंत्र साधना Hanuman Darshan Mantra Sadhna  यदि आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हो और आप ऐसी साधना करने की इच्छा रखते हो, जिससे आपको हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हों, तो आपको हम हनुमान जी की एक बहुत चमत्कारी और गुप्त साधना बताने जा रहें हैं|  यदि आप इस साधना को श्रद्धा, विश्वास और नियम के अनुसार करना शुरू कर देते हो, तो बहुत जल्द ही साधना के बीच में  आपको हनुमान जी की कृपा से अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं| इस साधना से आपके अंदर ऐसी शक्ति का संचार होना शुरू हो जाता है,  जिससे आप भूत-प्रेत और अन्य बुरी शक्तियों से ग्रस्त अन्य लोगों का भी निवारण कर सकते हो| याद रहे किसी भी साधना में सफलता तभी मिलती है जब आपकी साधना,इष्ट देव और मंत्र में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होता है| असल में श्रद्धा और विश्वास आपको किसी मंत्र में सिद्धि एवं सफलता दिलाते हैं| बाकी सभी विधि-विधान और नियम इसके बाद आते हैं| यदि किसी मंत्र की शंकावान होकर साधना की जाए तो आप चाहे कितने भी नियम अपनाकर और कठिन साधना कर लें, मगर आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती|साधना का पहला नियम मंत्र और अप

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -Beej Mantra for ketu in hindi

 केतु बीज मंत्र की सम्पूर्ण विधि और महत्व Beej Mantra of Ketu in Hindi केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -केतु को सन्यास, वैराग्य और विरक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के कुछ विशेष गुण और विशेष अवगुण होते हैं। ऐसे ही केतु ग्रह पापी ग्रह होते हुए भी यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तब व्यक्ति को विशेष गुण प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तब केतु व्यक्ति को सन्यास और वैराग्य की और लेकर जाता है, मगर स्थिति अच्छी होने पर यह सन्यास और वैराग्य व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। यहाँ पर सन्यास और वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति घर-बार छोड़ कर जंगलों में चला जाता है यहाँ पर सन्यास और वैराग्य से अर्थ है कि व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सांसारिक वस्तुओं और रिश्तों के प्रति मोह और लगाव ज्यादा नहीं रखता है। वह अपने सांसारिक फ़र्ज़ निभाते हुए भी इन चीज़ों से विरक्त रहता है। जैसे कोई सन्यासी और वैरागी कोई एकांत स्थान ढूँढ़ते हैं ऐसे ही केतु से प्रभावित व्यक्ति को एकांत स्थान में रहना बहुत पसंद होता है। केतु से प्रभावित व्यक्

महांकाली ताली रक्षा मंत्र, Mahakali raksha shabar mantra

महांकाली ताली रक्षा शाबर मंत्र  Mahakali taali raksha shabar mantra यह महांकाली माँ का बहुत चमत्कारी रक्षा शाबर मंत्र है| इस मंत्र को सिद्ध करने के बाद आप इस मंत्र के द्वारा ताली बजा कर अपनी चारों और रक्षा घेरा बना सकते हो| आप इस मंत्र को किसी ग्रहणकाल या दीपावली के सम्य एक दिन में ही सिद्ध कर सकते हो| यदि आपने इस मंत्र को दीपावली या ग्रहणकाल में सिद्ध करना है तो इस मंत्र की कम से कम 5 माला जाप करना है|  ऐसे आपको इस मंत्र का कम से कम 11 दिनों तक रोज़ाना 1 माला जाप करना है| इसके कुछ नियम आगे आपको बता रहें हैं, यदि उस नियमों के मुताबिक मंत्र साधना करोगे तो सफलता निश्चित मिलेगी| नियम:-  1. मंत्र जाप उत्तर या पूर्व की तरफ मुख करके करना है| 2. मंत्र जाप काले हकीक की माला या रुद्राक्ष की माला से करना है| 3. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करना है| 4. साधना में दीप, धूप और जल का लौटा पास रखना है| 5. मंत्र का पूर्ण लाभ लेने के लिए मंत्र पर पूरा विश्वास होना चाहिए| 6. इस मंत्र साधना में महाकाली यन्त्र को पूजा स्थान में स्थापित करके साधना करने से विशेष लाभ की