Skip to main content

Lesson-3 पंचांग, Panchang

पंचांग (Panchang)

Panchang, tithi waar yog karan nakshatra

पंचांग :- ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत ज्यादा महत्व है,ज्योतिष शास्त्र में इसकी जानकारी होना बहुत जरुरी होता है| पंचांग में ज्योतिष शास्त्र के प्रमुख पांच अंग होते हैं, जिसके द्वारा किसी व्यक्ति की कुंडली का गणित किया जाता है और रोज़ाना के पंचांग से हम मुहर्त आदि का विचार करते हैं|
 पंचांग के पांच अंग ( Panchang ke paanch ang) : तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार पंचांग के पांच अंग होते है, आगे एक एक करके इनके ऊपर विचार किया जाएगा|

तिथि( Tithi):-तिथि से सूर्य और चंद्र के बीच की दूरी का ज्ञात होता है| पंचांग में सबसे पहले तिथि को देखा जाता है, चंद्रमास के महीने को तिथि कहा जाता है| चंद्र मास में एक महीने में 30 दिन होते है, कई बार एक दिन ज्यादा कम भी हो जाता है| एक महीने में 2 पक्ष होते हैं, एक को शुकल पक्ष कहते हैं और दूसरे को कृष्ण पक्ष| इन दोनों पक्षों में 15-15 दिन होते हैं, जैसे शुकल पक्ष के पहले दिन को शुकल पक्ष प्रतिपदा कहते हैं वही कृष्ण पक्ष के पहले दिन को कृष्ण पक्ष प्रतिपदा कहते हैं|शुकल प्रतिपदा से 15 दिन पूर्णिमा तक चंद्र धीरे धीरे बढ़ता जाता है और पूर्णिमा को चंद्र पूरा दिखाई देता है और पूर्णिमा के बाद पहला दिन कृष्ण पक्ष का पहला दिन होता है जिसको हम कृष्ण पक्ष प्रतिपदा कहते हैं और कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस तक चंद्र कम होता जाता है और 15 दिन के बाद बिलकुल दिखाई नहीं देता है, वह दिन अमावस का होता है| उसके अगले दिन को फिर शुकल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाती है, ऐसे महीने के 30 दिन होते हैं | जब पृथ्वी से चंद्र और सूर्य 0° अंश (degree) पर होते हैं तब अमावस होती है जबकि पूर्णिमा को पृथ्वी से सूर्य और चंद्र का 180° अंश का अंतर हो जाता है| आपको नीचे तिथिओं के नाम और उनके अंश के हिसाब से समझते हैं |
         
          शुकल पक्ष
तिथि                   सूर्य से चंद्र की दूरी (Degree Wise) 
प्रतिपदा               0° से 12° तक
द्रितीया                12° से 24° तक
तृतीया                 24° से 36° तक
चतुर्थी                  36° से 48° तक
पंचमी                  48° से 60° तक
षष्ठी                     60° से 72° तक
सप्तमी                 72° से 84° तक
अष्टमी                  84° से 96° तक
नवमीं                   96° से 108° तक
दशमी                  108° से 120° तक
एकादशी               120° से 132° तक
द्वादशी                  132° से 144° तक
त्रयोदशी                144° से 156° तक
चतुर्दशी                 156° से 168° तक
पूर्णिमा                  168° से 180° तक

            कृष्ण पक्ष
तिथि                   सूर्य से चंद्र की दूरी (Degree Wise) 
प्रतिपदा               180° से 168° तक
द्रितीया                168° से 156° तक
तृतीया                 156° से 144° तक
चतुर्थी                  144° से 132° तक
पंचमी                  132° से 120° तक
षष्ठी                     120° से 108° तक
सप्तमी                 108° से 96° तक
अष्टमी                  96° से 84° तक
नवमीं                   84° से 72° तक
दशमी                   72° से 60° तक
एकादशी               60° से 48° तक
द्वादशी                  48° से 36° तक
त्रयोदशी                36° से 24° तक
चतुर्दशी                 24° से 12° तक
अमावस्या              12° से 0° तक

नक्षत्र(Nakshatra):- नक्षत्र के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारे पेज नवग्रह और नक्षत्र के ऊपर क्लिक करें|

योग(Yog):- ज्योतिष शास्त्र में पंचांग देखने के लिए योग का भी बहुत महत्व है यह मुहर्त और कुंडली में गणता में बहुत महत्व रखते हैं| योग 27 प्रकार के होते हैं|

योग के 27 प्रकार(Types of 27 Yog):- व्याघात, वज्र, व्यतिपात, परिध, सिद्ध, शुभ, ब्रह्मा, वैधृति, आयुष्मान, हर्षण, सिद्धि, वरीयान, शिव, साध्य, शुकल, ऐन्द्र, विष्कुंभ, शोबन, सुकर्मा, शूल, वृद्धि, प्रीति, अतिगण्ड, धृति, गण्ड, ध्रुव, सौभाग्य

वार(waar):- वार सात होते हैं जैसे रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार| ज्योतिष शास्त्र में वार रात के 12 बजे नहीं बल्कि सूर्यउदय के साथ शुरू होता है | यह ज्योतिष शास्त्र की गणता में बहुत महत्व रखते हैं|
करण(Karan):- करण भी पंचांग का बहुत महत्पूर्ण अंग है| पंचांग में करण से शुभ अशुभ, जन्म लेने वाले बच्चे का भाग्य और उसके स्वाभाव का विचार किया जाता है| एक तिथि के आधे भाग को करण कहा जाता है | एक चंद्र मास में 30 तिथि होती है, ऐसे ही एक चंद्रमास में 60 करण होते हैं| करण कुल 11 होते हैं| किंस्तुध्न, शकुन, चतुष्पद, नाग, यह चार स्थिर करण हैं, जो के माह में सिर्फ एक बार आते हैं, जबकि बाकी सात करण चर होते हैं जो बार बार आते हैं| यह सात चर करण हैं : बव, बालव, कौलव, तैतिल, गरज, वणिज और विषिट हैं| इनमें से विषिट करण को शुभ नहीं माना जाता है|आगे हम कौन से करण में जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वाभाव और सौभाग्य कैसा होगा, उस पर विचार करेंगे|
करण पर विचार :-
1. बव करण :- इस करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति  सम्मानित, धार्मिक, शुभ कार्य करने वाला होता है|
2. बालव करण :- बालव करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति धार्मिक, धन और सुख से परिपूर्ण और विद्या से युक्त होता है |
3. कौलव करण :- इस करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति सबके साथ प्रीति रखने वाला और मित्रों से अच्छे सम्बन्ध रखने वाला होता है|
4. तैतिल करण :- इस करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति धनवान सबसे सनेह रखने वाला और अधिक घरों का स्वामी होता है|
5. गरज कारण :- गरज कारण में जन्म लेने वाला व्यक्ति खेती करने वाला, गृहकार्यों को सँभालने वाला और मेहनत के द्वारा कार्यों को सिद्ध करने वाला होता है|
6. वणिज करण :- वणिज करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति व्यापारी होता है|
7. विषिट करण :- विषिट करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति परस्त्री गामी और गलत कार्यों को करने वाला होता है|
8. शकुनि करण :- शकुनि करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति वैध अथवा औषधियों का कार्य करने वाला होता है|
9. नाग करण :- इस करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति अपने सज्जनों का प्रिय, प्रेमी, कठिन कार्यकर्ता, दुर्भाग्यशाली और चंचल नेत्रों वाला होता है|
10. चतुष्पद करण :- इस कारण में जन्म लेने वाला व्यक्ति देवताओं का भक, धार्मिक और पशुओं से प्रेम करने वाला होता है|
11.किंस्तुध्न करण : इस करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति शुभ कार्यों को करने वाला, हर तरफ से मंगल करने वाला होता है|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp-8528552450 Barjinder Saini (Master in Astrology)

हमारे ब्लॉग द्वारा फ्री ज्योतिष शास्त्र का सम्पूर्ण कोर्स करने के लिए  Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें |



             

Comments

Popular posts from this blog

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव

बाबा बालक नाथ चालीसा- Baba Balak Nath Chalisa in hindi

बाबा बालक नाथ चालीसा Baba Balak Nath Chalisa in hindi दोहा  गुरु चरणों में सीस धर करूँ मैं प्रथम प्रणाम,  बख्शो मुझको बाहुबल सेव करुं निष्काम,  रोम-रोम में रम रहा रूप तुम्हारा नाथ, दूर करो अवगुण मेरे, पकड़ो मेरा हाथ| चालीसा  बालक नाथ ज्ञान भंडारा,  दिवस-रात जपु नाम तुम्हारा| तुम हो जपी-तपी अविनाशी,  तुम ही हो मथुरा काशी| तुम्हरा नाम जपे नर-नारी,  तुम हो सब भक्तन हितकारी| तुम हो शिव शंकर के दासा,  पर्वत लोक तुमरा वासा| सर्वलोक तुमरा यश गावे,  ऋषि-मुनि तव नाम ध्यावे| काँधे पर मृगशाला विराजे,  हाथ में सुन्दर चिमटा साजे| सूरज के सम तेज तुम्हारा,  मन मंदिर में करे  उजियारा| बाल रूप धर गऊ चरावे,  रत्नों की करी दूर वलावें| अमर कथा सुनने को रसिया,  महादेव तुमरे मन बसिया| शाह तलाईयाँ आसन लाए,  जिस्म विभूति जटा रमाए| रत्नों का तू पुत्र कहाया,  जिमींदारों ने बुरा बनाया| ऐसा चमत्कार दिखलाया,  सब के मन का रोग गवाया| रिद्धि-सिद्धि नव-निधि के दाता,  मात लोक के भाग्य विधाता| जो नर तुम्हरा नाम धयावे,  जन्म-जन्म के दुख बिसरावे| अंतकाल जो सिमरन करहि,  सो नर मुक्ति भाव से मरहि| संकट कटे मिटे सब रोगा,  बालक

सर्व-देवता हवन मंत्र - Mantra for Havan in Hindi

सर्व-देवता हवन मंत्र Mantra for Havan in Hindi. हवन शुरू करने की विधि और मंत्र-  यह पढ़ने से पहले आप यह जान लें कि यह सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां हवन की विधि है और यदि आप हवन करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी चाहते हो तो आप हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  सर्व देवता हवन मंत्रों से सभी देवताओं, नवग्रहों, स्वर्ग-देवताओं, सप्त-ऋषिओं, स्वर्ग अप्सराओं, सभी समुन्द्र देवताओं, नवकुल-नागदेवता आदि को आहुतियां देकर प्रसन्न कर सकते हो| यह जो आपको नीचे मंत्र बताए गए हैं इन मंत्रों के हवन को सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां होम: कहते हैं|  हमारे हिन्दू ग्रंथों में 4 प्रकार के यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया है| यह 4 यज्ञ इस प्रकार हैं, 1. देव यज्ञ 2. भूत यज्ञ 3. मनुष्य यज्ञ 4. पितृ यज्ञ| देव यज्ञ में सभी देवताओं को अग्नि में आहुति देकर अग्नि देव की पत्नी स्वाहा के द्वारा देवताओं तक भोग सामग्री पहुंचाई जाती है| यह सभी देवता इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति को संसारिक भोग का सुख प्रदान करते हैं और उसको सुखों की प्राप्ति होती है| यह सर्व-देव यज्ञ से घर की नकारत्मक ऊर्जा नष्ट होती है

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -Beej Mantra for ketu in hindi

 केतु बीज मंत्र की सम्पूर्ण विधि और महत्व Beej Mantra of Ketu in Hindi केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -केतु को सन्यास, वैराग्य और विरक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के कुछ विशेष गुण और विशेष अवगुण होते हैं। ऐसे ही केतु ग्रह पापी ग्रह होते हुए भी यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तब व्यक्ति को विशेष गुण प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तब केतु व्यक्ति को सन्यास और वैराग्य की और लेकर जाता है, मगर स्थिति अच्छी होने पर यह सन्यास और वैराग्य व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। यहाँ पर सन्यास और वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति घर-बार छोड़ कर जंगलों में चला जाता है यहाँ पर सन्यास और वैराग्य से अर्थ है कि व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सांसारिक वस्तुओं और रिश्तों के प्रति मोह और लगाव ज्यादा नहीं रखता है। वह अपने सांसारिक फ़र्ज़ निभाते हुए भी इन चीज़ों से विरक्त रहता है। जैसे कोई सन्यासी और वैरागी कोई एकांत स्थान ढूँढ़ते हैं ऐसे ही केतु से प्रभावित व्यक्ति को एकांत स्थान में रहना बहुत पसंद होता है। केतु से प्रभावित व्यक्

हनुमान दर्शन शाबर मंत्र- Hanuman Darshan Shabar Mantra

हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन शाबर मंत्र साधना Hanuman Darshan Mantra Sadhna  यदि आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हो और आप ऐसी साधना करने की इच्छा रखते हो, जिससे आपको हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हों, तो आपको हम हनुमान जी की एक बहुत चमत्कारी और गुप्त साधना बताने जा रहें हैं|  यदि आप इस साधना को श्रद्धा, विश्वास और नियम के अनुसार करना शुरू कर देते हो, तो बहुत जल्द ही साधना के बीच में  आपको हनुमान जी की कृपा से अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं| इस साधना से आपके अंदर ऐसी शक्ति का संचार होना शुरू हो जाता है,  जिससे आप भूत-प्रेत और अन्य बुरी शक्तियों से ग्रस्त अन्य लोगों का भी निवारण कर सकते हो| याद रहे किसी भी साधना में सफलता तभी मिलती है जब आपकी साधना,इष्ट देव और मंत्र में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होता है| असल में श्रद्धा और विश्वास आपको किसी मंत्र में सिद्धि एवं सफलता दिलाते हैं| बाकी सभी विधि-विधान और नियम इसके बाद आते हैं| यदि किसी मंत्र की शंकावान होकर साधना की जाए तो आप चाहे कितने भी नियम अपनाकर और कठिन साधना कर लें, मगर आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती|साधना का पहला नियम मंत्र और अप

महांकाली ताली रक्षा मंत्र, Mahakali raksha shabar mantra

महांकाली ताली रक्षा शाबर मंत्र  Mahakali taali raksha shabar mantra यह महांकाली माँ का बहुत चमत्कारी रक्षा शाबर मंत्र है| इस मंत्र को सिद्ध करने के बाद आप इस मंत्र के द्वारा ताली बजा कर अपनी चारों और रक्षा घेरा बना सकते हो| आप इस मंत्र को किसी ग्रहणकाल या दीपावली के सम्य एक दिन में ही सिद्ध कर सकते हो| यदि आपने इस मंत्र को दीपावली या ग्रहणकाल में सिद्ध करना है तो इस मंत्र की कम से कम 5 माला जाप करना है|  ऐसे आपको इस मंत्र का कम से कम 11 दिनों तक रोज़ाना 1 माला जाप करना है| इसके कुछ नियम आगे आपको बता रहें हैं, यदि उस नियमों के मुताबिक मंत्र साधना करोगे तो सफलता निश्चित मिलेगी| नियम:-  1. मंत्र जाप उत्तर या पूर्व की तरफ मुख करके करना है| 2. मंत्र जाप काले हकीक की माला या रुद्राक्ष की माला से करना है| 3. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करना है| 4. साधना में दीप, धूप और जल का लौटा पास रखना है| 5. मंत्र का पूर्ण लाभ लेने के लिए मंत्र पर पूरा विश्वास होना चाहिए| 6. इस मंत्र साधना में महाकाली यन्त्र को पूजा स्थान में स्थापित करके साधना करने से विशेष लाभ की