Skip to main content

चंद्र कुंडली का महत्व - Chandra Kundali and chandra rashi in hindi

चंद्र कुंडली और चंद्र राशि का महत्व 
Chandra Kundali and Chandra Rashi in hindi

Chandra kundali in hindi, chandra rashi in hindi, chandra kundali ka mahatav, importance of chandra kundali, chandra kundali kaise banayein, चंद्र कुंडली का महत्व, चंद्र राशि का महत्व, चंद्र कुंडली कैसे बनाए

चंद्र कुंडली और चंद्र राशि का महत्व (Importance of Chandra kundali in Astrology)-  ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की कुंडली का विश्लेषण करने में चंद्र कुंडली और चंद्र राशि का बहुत महत्व होता है। क्या आपको पता है कि ज्योतिष शास्त्र में चंद्र राशि और चंद्र नक्षत्र को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। अब हम आगे जानते हैं कि चंद्र कुंडली का इतना महत्व क्यों होता है। 

ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह किसी ना किसी चीज़ का कारक होता है, ऐसे ही चंद्र हमारे मन का कारक ग्रह होता है। आप जानते ही होंगे कि हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण अंग हमारा मन होता है, जो कि हमारे सम्पूर्ण शरीर को नियंत्रण करता है। हमारे भाव और हमारे दुःख-सुख हमारे मन से ही प्रगट होते हैं। हम ऐसे भी कह सकते हैं कि हमारे सम्पूर्ण  शरीर का राजा हमारा मन होता है।  

ऐसे ही कुंडली में चंद्र राशि को अधिक महत्व दिया जाता है। किसी भी कुंडली में चंद्र जिस राशि में बैठा होता है, उसी राशि से व्यक्ति के गुण और स्वाभाव का अनुमान लगाया जाता है। उदाहरण के लिए यदि चंद्र  ग्रह सिंह राशि में होगा तो हम यह कह सकते हैं कि सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है, जिस कारण व्यक्ति का स्वाभाव जल्द गुस्से में आने वाला होगा और व्यक्ति निडर,सत्य बोलने वाला और न्यायप्रिय होगा और ऐसे ही यदि कुंडली में चंद्र ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में होगा तो व्यक्ति मधुरभाषी, सुंदर वस्त्रों और इत्र आदि का शौकीन, स्त्रिओं में रति रहने वाला होगा। यहाँ पर चंद्र राशि के साथ साथ चंद्र  ग्रह का नक्षत्र और चंद्र को नवांश कुंडली में भी देखना अनिवार्य होता है। तभी हम सटीक विश्लेषण कर सकते हैं। जैसे यदि चंद्र शुक्र की राशि वृषभ में है और वहीँ चंद्र किसी ऐसे नक्षत्र में है जिसका स्वामी क्रूर ग्रह है और साथ में चंद्र किसी क्रूर नवांश में भी चला जाए तो आप मिश्रित फल बताकर उस कुंडली का विश्लेषण करोगे। अर्थात उस व्यक्ति से गुण मिश्रित होंगे। 

चंद्र कुंडली कैसे बनाएं
Chandra Kundali Kaise Banaye 
Chandra kundali in hindi, chandra rashi in hindi, chandra kundali ka mahatav, importance of chandra kundali, chandra kundali kaise banayein, चंद्र कुंडली का महत्व, चंद्र राशि का महत्व, चंद्र कुंडली कैसे बनाए

Chandra kundali in hindi, chandra rashi in hindi, chandra kundali ka mahatav, importance of chandra kundali, chandra kundali kaise banayein, चंद्र कुंडली का महत्व, चंद्र राशि का महत्व, चंद्र कुंडली कैसे बनाए


सबसे पहले हमें यह ज्ञात होना चाहिए कि जन्म कुंडली से चंद्र कुंडली कैसे बनाते हैं। लग्न कुंडली (जन्म कुंडली) से चंद्र कुंडली बनाना बहुत आसान है। जैसे आप ऊपर चित्र नंबर. 1 में देख रहे हो कि यह लग्न कुंडली सिंह राशि की है और इस लग्न राशि में दशम भाव में चंद्र वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। अब हमें इस लग्न कुंडली में यहाँ भी चंद्र बैठा हो उस भाव को लग्न भाव (प्रथम भाव) बनाकर बाकी सारे राशि नंबर और ग्रह वैसे ही अंकित कर देने हैं। जैसे आप चित्र नंबर. 2 में देख रहे हो कि लग्न कुंडली के दशम भाव को प्रथम भाव बनाकर आगे के सारे भाव जैसे लग्न भाव में हैं वैसे ही अंकित कर देने हैं। ऐसे लग्न कुंडली से चंद्र कुंडली बनाई जाती है। 

चंद्र कुंडली कैसे देखें
Chandra Kundali Kaise Dekhe

जैसे हम ऊपर यह जान चुके हैं कि चंद्र ग्रह  हमारे मन का कारक होता है और चंद्र कुंडली हमारे मन की स्थिति देखने के लिए होती है। व्यक्ति का मन ही उसके शरीर का राजा होता है, यदि हमारा मन शांत अवस्था में है तो हमारा शरीर भी सुखी होगा और यदि हमारा मन ही बेचैन होगा तो हम सब कुछ पाकर भी बेचैन ही रहेंगे। अब हम बात करते हैं कि चंद्र राशि को देखा कैसे जाता है। 

उदाहरण के लिए आप मान लीजिये ऊपर चित्र नंबर. 2 किसी व्यक्ति की चंद्र कुंडली है और अब हम इस चंद्र कुंडली से व्यक्ति के बारे में कैसे देखेंगे। जैसे चंद्र कुंडली में चंद्र ग्रह प्रथम भाव में ही होता है, इस कुंडली में चंद्र 2 नंबर राशि (वृषभ राशि) में बैठा हुआ है और वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होता है और हम सब यह जानते हैं कि शुक्र एक सौम्य ग्रह है तो हम यहाँ यह कह सकते हैं कि यह व्यक्ति शांत स्वाभाव का और सुंदर वस्त्र डालने वाला होना चाहिए। प्रथम भाव कालपुरुष की कुंडली में हमारे मस्तिष्क का कारक होता है और हमारा मन भी मस्तिष्क में आता है। ऐसे ही हम चंद्र कुंडली के दृत्य भाव से देखेंगे कि हमारा मन हमारे द्वारा धन संचित से संतुष्ट होगा के नहीं। तृत्य भाव से हमारे मन को कितना परिश्रम करना पड़ेगा या हम ऐसे भी कह सकते हैं कि हमारे कार्य के मन के द्वारा कितना परिश्रम होगा और तृत्य भाव से हमारे मन में अपने छोटे भाई-बहन के प्रति कैसी भावना है यह भी पता चलता है।  ऐसे ही चंद्र कुंडली के चतुर्थ भाव से हमें यह पता चलता है कि हमारा मन हमारी सम्पति, घर और वाहन से कितना संतुषट है। यदि हम चंद्र कुंडली कि दशम भाव की बात करें तो हमें इससे यह पता चलता है कि हमारा मन हमारे कार्य क्षेत्र में लगता है कि नहीं या हम ऐसे भी कह सकते हैं कि हमारा मन हमारे कार्य क्षेत्र को लेकर कैसा है। ऐसे ही हम चंद्र कुंडली द्वारा सभी भावों का विश्लेषण कर सकते हैं। याद रहे जैसे लग्न कुंडली या जन्म कुंडली में सभी भाव को हमारे शरीर से जोड़ कर भावों का विश्लेषण किया जाता है, ऐसे ही चंद्र कुंडली से हमारे मन को जोड़ कर सभी भावों के विश्लेषण किया जाता है। 

यहाँ पर एक बात याद रखिए कि चंद्र कुंडली और चंद्र राशि के साथ-साथ चंद्र ग्रह किस नवांश में गया है और चंद्र पक्ष बलि है या कमजोर है, चंद्र की युति कौन से ग्रहों के साथ है, चंद्र ग्रह पर कौन कौन से ग्रहों की दृष्टि है, कुंडली में केमद्रुम योग तो नहीं बन रहा, यह सब बातों का भी विश्लेषण करके किसी परिणाम पर पहुंचना चाहिए। 

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp-8360319129  Barjinder Saini (Master in Astrology)

यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 

Comments

Popular posts from this blog

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव

बाबा बालक नाथ चालीसा- Baba Balak Nath Chalisa in hindi

बाबा बालक नाथ चालीसा Baba Balak Nath Chalisa in hindi दोहा  गुरु चरणों में सीस धर करूँ मैं प्रथम प्रणाम,  बख्शो मुझको बाहुबल सेव करुं निष्काम,  रोम-रोम में रम रहा रूप तुम्हारा नाथ, दूर करो अवगुण मेरे, पकड़ो मेरा हाथ| चालीसा  बालक नाथ ज्ञान भंडारा,  दिवस-रात जपु नाम तुम्हारा| तुम हो जपी-तपी अविनाशी,  तुम ही हो मथुरा काशी| तुम्हरा नाम जपे नर-नारी,  तुम हो सब भक्तन हितकारी| तुम हो शिव शंकर के दासा,  पर्वत लोक तुमरा वासा| सर्वलोक तुमरा यश गावे,  ऋषि-मुनि तव नाम ध्यावे| काँधे पर मृगशाला विराजे,  हाथ में सुन्दर चिमटा साजे| सूरज के सम तेज तुम्हारा,  मन मंदिर में करे  उजियारा| बाल रूप धर गऊ चरावे,  रत्नों की करी दूर वलावें| अमर कथा सुनने को रसिया,  महादेव तुमरे मन बसिया| शाह तलाईयाँ आसन लाए,  जिस्म विभूति जटा रमाए| रत्नों का तू पुत्र कहाया,  जिमींदारों ने बुरा बनाया| ऐसा चमत्कार दिखलाया,  सब के मन का रोग गवाया| रिद्धि-सिद्धि नव-निधि के दाता,  मात लोक के भाग्य विधाता| जो नर तुम्हरा नाम धयावे,  जन्म-जन्म के दुख बिसरावे| अंतकाल जो सिमरन करहि,  सो नर मुक्ति भाव से मरहि| संकट कटे मिटे सब रोगा,  बालक

सर्व-देवता हवन मंत्र - Mantra for Havan in Hindi

सर्व-देवता हवन मंत्र Mantra for Havan in Hindi. हवन शुरू करने की विधि और मंत्र-  यह पढ़ने से पहले आप यह जान लें कि यह सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां हवन की विधि है और यदि आप हवन करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी चाहते हो तो आप हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  सर्व देवता हवन मंत्रों से सभी देवताओं, नवग्रहों, स्वर्ग-देवताओं, सप्त-ऋषिओं, स्वर्ग अप्सराओं, सभी समुन्द्र देवताओं, नवकुल-नागदेवता आदि को आहुतियां देकर प्रसन्न कर सकते हो| यह जो आपको नीचे मंत्र बताए गए हैं इन मंत्रों के हवन को सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां होम: कहते हैं|  हमारे हिन्दू ग्रंथों में 4 प्रकार के यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया है| यह 4 यज्ञ इस प्रकार हैं, 1. देव यज्ञ 2. भूत यज्ञ 3. मनुष्य यज्ञ 4. पितृ यज्ञ| देव यज्ञ में सभी देवताओं को अग्नि में आहुति देकर अग्नि देव की पत्नी स्वाहा के द्वारा देवताओं तक भोग सामग्री पहुंचाई जाती है| यह सभी देवता इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति को संसारिक भोग का सुख प्रदान करते हैं और उसको सुखों की प्राप्ति होती है| यह सर्व-देव यज्ञ से घर की नकारत्मक ऊर्जा नष्ट होती है

हनुमान दर्शन शाबर मंत्र- Hanuman Darshan Shabar Mantra

हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन शाबर मंत्र साधना Hanuman Darshan Mantra Sadhna  यदि आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हो और आप ऐसी साधना करने की इच्छा रखते हो, जिससे आपको हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हों, तो आपको हम हनुमान जी की एक बहुत चमत्कारी और गुप्त साधना बताने जा रहें हैं|  यदि आप इस साधना को श्रद्धा, विश्वास और नियम के अनुसार करना शुरू कर देते हो, तो बहुत जल्द ही साधना के बीच में  आपको हनुमान जी की कृपा से अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं| इस साधना से आपके अंदर ऐसी शक्ति का संचार होना शुरू हो जाता है,  जिससे आप भूत-प्रेत और अन्य बुरी शक्तियों से ग्रस्त अन्य लोगों का भी निवारण कर सकते हो| याद रहे किसी भी साधना में सफलता तभी मिलती है जब आपकी साधना,इष्ट देव और मंत्र में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होता है| असल में श्रद्धा और विश्वास आपको किसी मंत्र में सिद्धि एवं सफलता दिलाते हैं| बाकी सभी विधि-विधान और नियम इसके बाद आते हैं| यदि किसी मंत्र की शंकावान होकर साधना की जाए तो आप चाहे कितने भी नियम अपनाकर और कठिन साधना कर लें, मगर आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती|साधना का पहला नियम मंत्र और अप

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -Beej Mantra for ketu in hindi

 केतु बीज मंत्र की सम्पूर्ण विधि और महत्व Beej Mantra of Ketu in Hindi केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -केतु को सन्यास, वैराग्य और विरक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के कुछ विशेष गुण और विशेष अवगुण होते हैं। ऐसे ही केतु ग्रह पापी ग्रह होते हुए भी यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तब व्यक्ति को विशेष गुण प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तब केतु व्यक्ति को सन्यास और वैराग्य की और लेकर जाता है, मगर स्थिति अच्छी होने पर यह सन्यास और वैराग्य व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। यहाँ पर सन्यास और वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति घर-बार छोड़ कर जंगलों में चला जाता है यहाँ पर सन्यास और वैराग्य से अर्थ है कि व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सांसारिक वस्तुओं और रिश्तों के प्रति मोह और लगाव ज्यादा नहीं रखता है। वह अपने सांसारिक फ़र्ज़ निभाते हुए भी इन चीज़ों से विरक्त रहता है। जैसे कोई सन्यासी और वैरागी कोई एकांत स्थान ढूँढ़ते हैं ऐसे ही केतु से प्रभावित व्यक्ति को एकांत स्थान में रहना बहुत पसंद होता है। केतु से प्रभावित व्यक्

महांकाली ताली रक्षा मंत्र, Mahakali raksha shabar mantra

महांकाली ताली रक्षा शाबर मंत्र  Mahakali taali raksha shabar mantra यह महांकाली माँ का बहुत चमत्कारी रक्षा शाबर मंत्र है| इस मंत्र को सिद्ध करने के बाद आप इस मंत्र के द्वारा ताली बजा कर अपनी चारों और रक्षा घेरा बना सकते हो| आप इस मंत्र को किसी ग्रहणकाल या दीपावली के सम्य एक दिन में ही सिद्ध कर सकते हो| यदि आपने इस मंत्र को दीपावली या ग्रहणकाल में सिद्ध करना है तो इस मंत्र की कम से कम 5 माला जाप करना है|  ऐसे आपको इस मंत्र का कम से कम 11 दिनों तक रोज़ाना 1 माला जाप करना है| इसके कुछ नियम आगे आपको बता रहें हैं, यदि उस नियमों के मुताबिक मंत्र साधना करोगे तो सफलता निश्चित मिलेगी| नियम:-  1. मंत्र जाप उत्तर या पूर्व की तरफ मुख करके करना है| 2. मंत्र जाप काले हकीक की माला या रुद्राक्ष की माला से करना है| 3. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करना है| 4. साधना में दीप, धूप और जल का लौटा पास रखना है| 5. मंत्र का पूर्ण लाभ लेने के लिए मंत्र पर पूरा विश्वास होना चाहिए| 6. इस मंत्र साधना में महाकाली यन्त्र को पूजा स्थान में स्थापित करके साधना करने से विशेष लाभ की