Skip to main content

Shabar Mantra for success, कार्य सिद्धि शाबर मंत्र


कार्य सिद्धि शाबर मंत्र ( Shabar mantra in hindi)
Shabar mantra sidhi, shabar mantra for success

कई बार हमें जिंदगी में बहुत संघर्ष करने पर भी हम जो चाहते हैं वह हमें हासिल नहीं होता हैं| कई बार हमारे किसी कार्य में इस तरह से बांधा आती है कि प्रत्येक प्रयत्न करने पर भी हमारा वह कार्य सिद्ध नहीं होता है|
हमारे कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो जिंदगी निर्वाह करने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, जैसे मान लो हमने कोई कारोबार शुरू किया है और बहुत मेहनत करने पर भी हमें कोई लाभ नहीं हो रहा या हम अच्छा पढ़-लिख कर घर में बैठे हुए हैं, बहुत प्रयत्न करने पर भी हमें कोई नौकरी नहीं मिल रही या फिर आपकी शादी में बार बार बांधा आ रही है| यह सभी जिंदगी जीने के लिए आवश्यक कार्य हैं और ऐसे कार्यों में से हमारा कोई भी एक कार्य बिगड़ जाए तो हमें और हमारे परिवार को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ता है|
ऐसी परेशानिओं को दूर करने का सबसे श्रेष्ठ और उत्तम उपाए शाबर मंत्र साधना है| यदि आप श्रद्धा और विश्वास के साथ किसी शक्ति का सहारा लोगे तो आपके असंभव कार्य भी सिद्ध हो जाएंगे| हम आपको नीचे कार्य सिद्धि शाबर मंत्र बता रहें हैं, यदि आप इस मंत्र का रोज़ाना लगन के साथ जाप करना शुरू कर देते हो तो अपनों आश्चर्यजनक नतीने मिलेंगे|

साधना के नियम( sadhna ke niyam):-
1. आप यह शाबर मंत्र साधना 11, 21, 31 या 41 दिन की कर सकते हो, जितने दिन भी साधना करनी है उतने दिन साधना का स्थान और सम्य एक होना चाहिए|
2. मंत्र जाप करने के लिए आप रुद्राक्ष या तुलसी की माला का उपयोग कर सकते हो|
3. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करना अनिवार्य है|
4. मंत्र में अटूट श्रद्धा होनी चाहिए, साधना में किसी भी प्रकार से अविश्वास और शंका नहीं होनी चाहिए|
5. यदि संभव हो तो जाप करते सम्य साथ दीप, धूप और जल रखना है, वैसे तो शाबर मंत्र में यह आवश्यक नहीं होता है|
6. आपने शाबर मंत्र का जितना भी जाप करना है, उसका दसवां हिस्सा हवन करना है, इससे लाभ अधिक मिलेगा|यदि आप हवन करने की विधि नहीं जानते हो तो आप हमारे पेज हवन की सरल विधि पर क्लिक करो |
7. साधना सम्पूर्ण होने के बाद भी जाप करना छोड़ना नहीं है, मगर तब आप जाप का सम्य, स्थान और जप संख्या में बदलाव कर सकते हो|ऐसा जरुरी नहीं होता कि 11 या 21 दिन में ही कार्य सिद्ध हो जाएगा, 11 या 21 दिन मंत्र को जागरूक करना होता है, इसकी सिद्धि के लिए निरंतर जाप करते रहना चाहिए, फिर सफलता मिलेगी|
8. मंत्र जाप पूर्व या उत्तर दिशा की और मुख करके करनी है|

उपरोक्त सभी नियम अपनाकर मंत्र जाप शुरू करना है| यदि आप शाबर मंत्र साधना के विष्य में और जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आप हमारे पेज शाबर मंत्र साधना पर क्लिक करें| वहां पर आपको शाबर मंत्र साधना के संपूर्ण विधि की जानकारी मिल जाएगी|

कार्य सिद्धि शाबर मंत्र( Karya Sidhi Shabar Mantra):-
ॐ नमो महाशाबरी शक्ति,
मम अनिष्ट निवारय निवारय,
मम सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा |

Om Namo Maha-Shabri Shakti,
Mam Anisht Nivarya Nivarya,
Mam Sarv Karya Sidhi Kuru Kuru Swaha.

मंत्र के कुछ श्लोक के अर्थ :- अनिष्ट- विपदा या संकट, निवारय- निवारण या समाधान

ऊपर दिए गए मंत्र की बताए गए नियमों के अनुसार रोज़ाना 1, 2 या 3 माला जितनी आपमें समरथा है, उतना जाप करना है|जितनी माला जाप पहले दिन से शुरू करना है, साधनाकाल में उतने दिन तक जाप की गिनती रहनी चाहिए|कम या ज्यादा नहीं होनी चाहिए| साधना संपूर्ण होने के बाद आप जप संख्या कम-ज्यादा कर सकते हो| जब आपने मंत्र साधना शुरू करनी है तो पहले आपने गणपति, गुरु और आपने कुलदेवता को नमस्कार करना है, इससे मंत्र सिद्धि शीघ्र मिलती है| यदि आपको साधना के विष्य में कोई शंका है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो, आपको जल्दी उत्तर दिया जाएगा|

यदि आप घर बैठ कर फ्री में ज्योतिष शास्त्र का कोर्स करना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Course in hindi पर क्लिक करें|

Comments

  1. क्या शाबर मंत्र में विशेष वस्त्र पहने जाते हैं???

    ReplyDelete
  2. शाबर मंत्र से कार्य सिद्धि पूरी होने लगे तो प्रसाद में क्या और कहां चढ़ाना चाहिए या जरुरत नहीं.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव

बाबा बालक नाथ चालीसा- Baba Balak Nath Chalisa in hindi

बाबा बालक नाथ चालीसा Baba Balak Nath Chalisa in hindi दोहा  गुरु चरणों में सीस धर करूँ मैं प्रथम प्रणाम,  बख्शो मुझको बाहुबल सेव करुं निष्काम,  रोम-रोम में रम रहा रूप तुम्हारा नाथ, दूर करो अवगुण मेरे, पकड़ो मेरा हाथ| चालीसा  बालक नाथ ज्ञान भंडारा,  दिवस-रात जपु नाम तुम्हारा| तुम हो जपी-तपी अविनाशी,  तुम ही हो मथुरा काशी| तुम्हरा नाम जपे नर-नारी,  तुम हो सब भक्तन हितकारी| तुम हो शिव शंकर के दासा,  पर्वत लोक तुमरा वासा| सर्वलोक तुमरा यश गावे,  ऋषि-मुनि तव नाम ध्यावे| काँधे पर मृगशाला विराजे,  हाथ में सुन्दर चिमटा साजे| सूरज के सम तेज तुम्हारा,  मन मंदिर में करे  उजियारा| बाल रूप धर गऊ चरावे,  रत्नों की करी दूर वलावें| अमर कथा सुनने को रसिया,  महादेव तुमरे मन बसिया| शाह तलाईयाँ आसन लाए,  जिस्म विभूति जटा रमाए| रत्नों का तू पुत्र कहाया,  जिमींदारों ने बुरा बनाया| ऐसा चमत्कार दिखलाया,  सब के मन का रोग गवाया| रिद्धि-सिद्धि नव-निधि के दाता,  मात लोक के भाग्य विधाता| जो नर तुम्हरा नाम धयावे,  जन्म-जन्म के दुख बिसरावे| अंतकाल जो सिमरन करहि,  सो नर मुक्ति भाव से मरहि| संकट कटे मिटे सब रोगा,  बालक

मंगल ग्रह बीज मंत्र विधि और लाभ - Beej Mantra of Mangal Grah

मंगल ग्रह बीज मंत्र Beej Mantra of Mangal Grah    मंगल ग्रह बीज मंत्र विधि और लाभ- मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशिओं का स्वामी गृह होता है। मंगल एक उग्र स्वाभाव का गृह है। यदि किसी की कुंडली में मंगल मारक स्थिति अर्थात शत्रु ग्रह बनकर बैठा हो तब व्यक्ति को छोटी-छोटी बात पर बहुत गुस्सा आता है और मंगल की महादशा और अंतरदशा में यह प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। कुंडली में मंगल की स्थिति खराब होने से व्यक्ति को ज़मीन-जायदात से सबंधित और शत्रु से भय बना रहता है। इसकी ख़राब स्थिति व्यक्ति को करज़ाई भी बना देती है।  मंगल ग्रह बड़े भाई का कारक होता है और यदि मंगल की स्थिति ख़राब हो तो बड़े भाई से सबंध विच्छेद होने का खतरा होता है या बड़े भाई के स्वस्थ्य में परेशानी आ सकती है।   मंगल ग्रह की स्थिति ख़राब होने पर व्यक्ति को मंगल ग्रह के बीज मंत्र का जाप करके उनको शांत करना चाहिए। मंगल ग्रह को शांत करने के लिए और भी कई प्रकार के टोटके होते हैं, जैसे मंगल की स्थिति ख़राब होने पर 5 मंगलवार धरती में 5 ताम्बे के सिक्के दबाने चाहिए और रोज़ाना सुबह उठने के बाद सबसे पहले धरती को नमस्कार करें क्यूंकि मंगल को धरती का पुत

सर्व-देवता हवन मंत्र - Mantra for Havan in Hindi

सर्व-देवता हवन मंत्र Mantra for Havan in Hindi. हवन शुरू करने की विधि और मंत्र-  यह पढ़ने से पहले आप यह जान लें कि यह सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां हवन की विधि है और यदि आप हवन करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी चाहते हो तो आप हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  सर्व देवता हवन मंत्रों से सभी देवताओं, नवग्रहों, स्वर्ग-देवताओं, सप्त-ऋषिओं, स्वर्ग अप्सराओं, सभी समुन्द्र देवताओं, नवकुल-नागदेवता आदि को आहुतियां देकर प्रसन्न कर सकते हो| यह जो आपको नीचे मंत्र बताए गए हैं इन मंत्रों के हवन को सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां होम: कहते हैं|  हमारे हिन्दू ग्रंथों में 4 प्रकार के यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया है| यह 4 यज्ञ इस प्रकार हैं, 1. देव यज्ञ 2. भूत यज्ञ 3. मनुष्य यज्ञ 4. पितृ यज्ञ| देव यज्ञ में सभी देवताओं को अग्नि में आहुति देकर अग्नि देव की पत्नी स्वाहा के द्वारा देवताओं तक भोग सामग्री पहुंचाई जाती है| यह सभी देवता इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति को संसारिक भोग का सुख प्रदान करते हैं और उसको सुखों की प्राप्ति होती है| यह सर्व-देव यज्ञ से घर की नकारत्मक ऊर्जा नष्ट होती है

राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - Rahu Beej Mantra in hindi

राहु बीज मंत्र का महत्व Beej Mantra of Rahu in hindi राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - राहु और केतु छाया ग्रह होते हैं। इनको अदृश्य ग्रह भी कहा जाता है। राहु को नाग का मुख भी कहा जाता है। राहु ग्रह का प्रत्येक कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। यह ग्रह कुंडली के जिस भाव में बैठता है, जिस राशि के साथ बैठता है और जिन ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालता है, उन सबको प्रभावित करता है। कुंडली में राहु को शनि से भी अधिक पापी ग्रह माना गया है। राहु को शनि का छाया ग्रह कहा जाता है। राहु की तीन दृष्टियां जिन ग्रहों और भावों पर पड़ती है वह सब राहु से प्रभावित होते हैं। कुंडली में यदि राहु अच्छी स्थिति में हो तब भी यह व्यक्ति को गलत कार्यों से ही सफलता प्रदान करता है क्यूंकि राहु का कारक शराब, नशीली दवायें, जुआ-खाना, जेल, चरस, हस्पताल आदि होते हैं और यह योग कारक अर्थात बलि होने पर भी व्यक्ति को इन क्षेत्रों के द्वारा सफलता प्रदान करते हैं। राहु व्यक्ति की बुद्धि को चतुर तो करता है मगर राहु व्यक्ति की बुद्धि को उल्ट कार्यों में ही लगाता है। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति शराबखाने, जुए, कीटनाशक दवाएं, हस्पताल, शमशा

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना Batuk Bhairav Mantra Sadhna  बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो।  यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बटुक भैरव क