Skip to main content

Lesson-13, Kaal sarp dosh or yog , काल सर्प दोष या योग क्या है

काल सर्प दोष की पहचान और निवारण
Kaal Sarp Dosh or Yog

Kaal sarp dosh nivaran, काल सर्प दोष, what is kaal sarp dosh

हमारे यहाँ काफी ढोंगी ज्योतिषों की तरफ से काल सर्प दोष या योग के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां बना कर लोगों से पूजा के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता भी नहीं है| कुंडली में काल सर्प दोष को देखने के लिए कुछ सिद्धांत लागू होते हैं और उन सिद्धांतो की सभी शर्तें पूरी होने पर ही काल सर्प दोष माना जाता है| कुछ सिद्धांत या शर्तें ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में काल सर्प दोष भंग हो जाता है|
हम आपको आगे काल सर्प दोष लागू होने के सिद्धांत, काल सर्प दोष के प्रकार और काल सर्प दोष के निवारण के बारे में विस्तार से बताते हैं|

नोट:- *  कुंडली में काल सर्प दोष के बारे में जानने से पहले आपको कुंडली में राहु और केतु की उच्च राशि, नीच राशि, मित्र राशि और शत्रु राशि का ज्ञान होना आवश्यक है, इसके बिना आप काल सर्प दोष के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते| कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के बारे में जानने के लिए आप पहले हमारे पेज Kundali Mein Rahu Ketu पर क्लिक करके पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हो|


* कुंडली में राहु और केतु हमेशा समान्तर चलते हैं| यदि राहु प्रथम भाव में होगा तो केतु उससे सात भाव आगे सप्तम भाव में होगा ऐसे ही अगर राहु दूसरे भाव में बैठा होगा तो केतु उससे सात भाव आगे आठवें भाव में होगा|
* कुंडली में काल सर्प योग बनने पर यदि राहु और केतु मित्र राशि में बैठे होंगे तो अच्छा फल देंगे और यदि शत्रु राशि या नीच राशि में बैठे होंगे तो वहां पर अपना बुरा फल देंगे| यदि राहु और केतु कुंडली में 3, 6, 8, 12 भाव में से किसी एक भाव में अपनी मित्र राशि या उच्च राशि में भी बैठे होंगे तो फिर बुरा फल ही देंगे| कुंडली में काल सर्प योग बनने पर राहु और केतु अपनी स्थिति के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं| यह कभी नहीं होता कि कुंडली में काल सर्प योग बनने पर व्यक्ति को बुरे फल ही मिलते हैं|

पहला सिद्धांत या शर्त 

आपने यह तो जान लिया कि कुंडली में राहु और केतु एक-दूसरे से समान्तर चलते हैं| यदि कुंडली में राहु और केतु के एक तरफ सभी गृह आ जाएं और दूसरी तरफ सभी भाव खाली हो तो काल सर्प दोष या योग बनने की पहली शर्त पूरी हो जाती है| इसकी आपको नीचे उदाहरण देखकर समझाते हैं|
काल सर्प दोष,
Kaal sarp dosh nivaran

आप ऊपर चित्र नंबर 1 में देख रहे हो कि यहाँ कुंडली में राहु द्रितीय भाव में बैठे हैं और केतु अष्टम भाव में बैठे हुए हैं| यहाँ पर आप देख सकते हो कि राहु और केतु की एक तरफ सभी गृह आ गए हैं और दूसरी तरफ सारे भाव खाली हैं|


ऐसे ही इसकी दूसरी उदाहरण आप देख सकते हो कि चित्र नंबर 2 में चतुर्थ भाव में केतु हैं और दशम भाव में राहु बैठे हैं| यहाँ पर भी राहु और केतु की एक तरफ सभी गृह बैठे हुए हैं और दूसरी तरफ सारे भाव खाली हैं अर्थात वहां पर कोई गृह नहीं हैं| यह काल सर्प योग बनने की पहली शर्त पूरी होती है| इस तरह यदि कुंडली में राहु और केतु की एक तरफ सभी गृह आ जाएं तो उसे काल सर्प दोष या योग कहा जाता है| हमने आपको जैसे पहले भी बताया है कि काल सर्प योग बनने का यह अर्थ नहीं होता कि कुंडली में सदैव राहु केतु बुरा फल देते हैं बल्कि काल सर्प योग बनने से राहु और केतु बलवान हो जाते हैं और वह अपना दोगुना अच्छा या बुरा फल देते हैं|

दूसरा सिद्धांत या शर्त

यदि आपकी कुंडली में पहला सिद्धांत लागू हो जाता है तो आप जान जाएंगे कि आपकी कुंडली में काल सर्प योग है| अब आपको दूसरी बात यह देखनी होती है कि कुंडली में राहु और केतु कौन से भाव और कौन सी राशि के साथ बैठे हैं| यदि राहु और केतु कुंडली में मित्र राशि या उच्च राशि के साथ बैठे हैं तो आपकी कुंडली में काल सर्प योग आपको अच्छे फल प्रदान करेगा और यदि शत्रु राशि या नीच राशि में बैठे होंगे तो आपको बुरे फल प्रदान करेंगे| इसके अतिरिक्त यदि राहु और केतु में से कोई गृह कुंडली के 3, 6, 8, 12 भाव में से किसी एक भाव में मित्र राशि या उच्च राशि के साथ भी बैठे हैं तो आपको कुंडली के इन भावों में बुरे फल ही मिलेंगे| काल सर्प योग बनने पर यदि राहु शत्रु राशि में बैठा हैं और केतु मित्र राशि के साथ किसी अच्छे भाव में बैठे हैं तो यहाँ पर काल सर्प योग बनने पर राहु बुरे फल देगा जबकि केतु अच्छे फल देगा| यहाँ पर आपको सिर्फ राहु की शांति करनी है और केतु की बिलकुल नहीं करनी|
फिर से आपको बताते हैं कि कुंडली में राहु और केतु की स्थिति का ज्ञान नहीं होने पर आप कुंडली में यह निर्धारित नहीं कर सकते हो कि आपको काल सर्प योग की स्थिति बनने पर कुंडली में राहु और केतु कब बुरे फल देंगे और कब अच्छे फल देंगे| इसके लिए आप हमारे पेज Kundali mein rahu aur ketu पर क्लिक करके पहले इसकी जानकारी हासिल कर लें|


तीसरा सिद्धांत या शर्त 


यदि आपकी कुंडली में ऊपर बताए सिद्धांत लागू हो जाते हैं तो आप यह जान सकते हो कि कुंडली में काल सर्प योग बनता है के नहीं और यदि बनता है तो वह अच्छे फल देगा या बुरे फल देगा|
अब अपने देखना है कि कुंडली में राहु और केतु का अंश(Degree) कितनी है| राहु और केतु का अंश(Degree) कुंडली में हमेशा एक बराबर होती है| यदि कुंडली में राहु 11° अंश(Degree) पर बैठा है तो केतु भी 11° अंश(Degree) पर ही बैठा होगा|
कुंडली में अंश(Degree) का बहुत महत्व होता है| इससे हमें यह पता चलता है कि कुंडली में कोई गृह कितनी शक्ति या बल के साथ बैठा है| कुंडली में प्रत्येक गृह 0° डिग्री से लेकर 30° डिग्री तक चलता है| 0° से 5° डिग्री तक कोई गृह बैठा हो तो वह एक बच्चे की भांति बल रखता है अर्थात अपना अच्छा या बुरा फल सिर्फ 25% देने में समर्थ होता है| 5° से 10° डिग्री तक कोई गृह बैठा हो तो वह एक कुमार(बालक) जितना बल रखता है अर्थात 50% फल देने में समक्ष होता है| कुंडली में 10° से 20° तक गृह पूरे बल में होता है| यहाँ पर वह कुंडली में 100% अच्छे या बुरे फल देता है| 20° से 25° तक कोई गृह बैठा हो यहाँ पर भी वह 50% फल देता है| 25° से 30° तक गृह बिलकुल वृद्ध अवस्था में पहुँच जाता है| यहाँ पर वह अपने 25% अच्छे या बुरे फल देता है| 

इन तीन सिद्धांतों को अपनी कुंडली पर लागू करके देख सकते हो कि आपकी कुंडली में काल सर्प योग बन रहा है कि नहीं| यदि बन रहा है तो कुंडली में राहु या केतु अच्छे फल देंगे या बुरे फल देंगे|


काल सर्प दोष का निवारण(Kaal sarp dosh nivaran ja upaye):- 

कुंडली में काल सर्प योग या दोष की स्थिति बनने पर आपको यदि राहु और केतु में से जो गृह कुंडली के किसी बुरे भाव में या किसी शत्रु या नीच राशि में बैठा है तो आप उसका समाधान पूजा अथवा दान से कर सकते हो और यादो कोई गृह किसी अच्छे भाव में मित्र राशि के साथ बैठा है तो आपको पूजा या किसी दान की कोई आवश्यकता नहीं होती है|
यदि  कुंडली में काल सर्प दोष या योग बनने पर राहु बुरे फल देने वाला गृह है तो आप उसके बीज मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः (Om Bhram Bhareem Bhrom sah Rahve Namha) का शनिवार या रोज़ाना जाप करें| इसकी शनि के लिए आप शनिवार को किसी गरीब(जरूरतमंद) व्यक्ति को काले रंग का जूता, तिल, उड़द की दाल काला वस्त्र का दान करें| काले कुत्ते को दूध पिलाएं और चलते पानी में सिक्का धातु को राहु का मंत्र बोलते होये प्रवाहित करें| इससे कुंडली में राहु शांत होते हैं|


यदि कुंडली में केतु गृह अशुभ बैठे हों तो आप इस मंत्र का जाप करें:- ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः का जाप करें| इसके अतिरिक्त यदि आप गणेश भगवान का पूजन करें तो बहुत अच्छे प्रभाव देखने को मिलते हैं| गणेशाय भगवान केतु के आराध्य देवता हैं| काले कुत्ते को दूध डालें| 
यदि कुंडली में राहु और केतु दोनों गृह शत्रु राशि या बुरे भाव में बैठे हों तो आप इस नाग गायत्री मंत्र की रोज़ाना एक माला जाप करें- ॐ नवकुलाय: विधमहे विषदंताये धीमहि तन्नो: सर्प प्रचोदयात| इसके अतिरिक्त यदि आप महां-मृत्यंजय का जाप करें तो बहुत लाभ मिलता है|नाग मंदिर में चांदी के नाग की जोड़ी चढ़ाए, मोरपंख की पक्खी से हवा लें|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)    

यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 






Comments

  1. मेष लग्न की कुंडली मे चतुर्थ भाव मे केतू अपनी नीच राशि कर्क के साथ केंद्र भाव मे बैठ कर बुरा फल देने वाला होगा या अच्छा

    ReplyDelete
    Replies
    1. सबसे पहले उत्तर देरी से देने के लिए क्षमा चाहता हूं| आपने पूछा है कि मेष लग्न की कुंडली में चतुर्थ भाव में केतु क्या परिणाम देगा| सबसे पहली बात यह कि लग्न कुंडली में राहु और केतु की स्थिति जानने से पहले आप इनकी उच्च और नीच राशि को भूल जाइए| राहु और केतु की अपनी कोई राशि नहीं होती यह बात तो आपको मालुम होगी, आपको बता दें के राहु और केतु का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले यह जानना बहुत जरुरी होता है कि राहु और केतु जिस राशि में बैठे हैं उस राशि के स्वामी ग्रह की कुंडली में क्या स्थिति है, यदि कुंडली में उसकी स्थिति अच्छी है तो ज्यादातर राहु-केतु अपना अच्छा परिणाम देते हैं और यदि बुरी स्थिति हो तो परिणाम भी बुरे मिलते हैं,, दूसरी बात यह देखनी होती है कि राहु या केतु जिस राशि में बैठे हैं क्या उस राशि के स्वामी ग्रह को दृष्ट तो नहीं कर रहे हैं या उस राशि का स्वामी ग्रह इनको दृष्ट तो नहीं कर रहा है,, यदि राहु या केतु जिस राशि में हों और उसके स्वामी को अपनी पूर्ण दृष्टि से देख रहें हों तो कुंडली के उस भाव और उस ग्रह से सबंधित बुरे परिणाम मिलते है, इसी तरह से आप सबसे पहले यह बात भूल जाइए के कर्क राशि का स्वामी चंद्र केतु का शत्रु ग्रह है बल्कि लग्न कुंडली में यह देखिए कि कहीं चतुर्थ भाव में केतु के साथ चंद्र तो नहीं बैठा या केतु अपनी 5वी , 7वी और 9वी दृष्टि से तो नहीं देख रहा,, फिर कुछ चिंता की बात हो सकती है, और तब केतु की शांति हेतु इसका दान या इसके बीज मंत्र का जाप करना चाहिए

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव

बाबा बालक नाथ चालीसा- Baba Balak Nath Chalisa in hindi

बाबा बालक नाथ चालीसा Baba Balak Nath Chalisa in hindi दोहा  गुरु चरणों में सीस धर करूँ मैं प्रथम प्रणाम,  बख्शो मुझको बाहुबल सेव करुं निष्काम,  रोम-रोम में रम रहा रूप तुम्हारा नाथ, दूर करो अवगुण मेरे, पकड़ो मेरा हाथ| चालीसा  बालक नाथ ज्ञान भंडारा,  दिवस-रात जपु नाम तुम्हारा| तुम हो जपी-तपी अविनाशी,  तुम ही हो मथुरा काशी| तुम्हरा नाम जपे नर-नारी,  तुम हो सब भक्तन हितकारी| तुम हो शिव शंकर के दासा,  पर्वत लोक तुमरा वासा| सर्वलोक तुमरा यश गावे,  ऋषि-मुनि तव नाम ध्यावे| काँधे पर मृगशाला विराजे,  हाथ में सुन्दर चिमटा साजे| सूरज के सम तेज तुम्हारा,  मन मंदिर में करे  उजियारा| बाल रूप धर गऊ चरावे,  रत्नों की करी दूर वलावें| अमर कथा सुनने को रसिया,  महादेव तुमरे मन बसिया| शाह तलाईयाँ आसन लाए,  जिस्म विभूति जटा रमाए| रत्नों का तू पुत्र कहाया,  जिमींदारों ने बुरा बनाया| ऐसा चमत्कार दिखलाया,  सब के मन का रोग गवाया| रिद्धि-सिद्धि नव-निधि के दाता,  मात लोक के भाग्य विधाता| जो नर तुम्हरा नाम धयावे,  जन्म-जन्म के दुख बिसरावे| अंतकाल जो सिमरन करहि,  सो नर मुक्ति भाव से मरहि| संकट कटे मिटे सब रोगा,  बालक

सर्व-देवता हवन मंत्र - Mantra for Havan in Hindi

सर्व-देवता हवन मंत्र Mantra for Havan in Hindi. हवन शुरू करने की विधि और मंत्र-  यह पढ़ने से पहले आप यह जान लें कि यह सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां हवन की विधि है और यदि आप हवन करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी चाहते हो तो आप हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  सर्व देवता हवन मंत्रों से सभी देवताओं, नवग्रहों, स्वर्ग-देवताओं, सप्त-ऋषिओं, स्वर्ग अप्सराओं, सभी समुन्द्र देवताओं, नवकुल-नागदेवता आदि को आहुतियां देकर प्रसन्न कर सकते हो| यह जो आपको नीचे मंत्र बताए गए हैं इन मंत्रों के हवन को सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां होम: कहते हैं|  हमारे हिन्दू ग्रंथों में 4 प्रकार के यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया है| यह 4 यज्ञ इस प्रकार हैं, 1. देव यज्ञ 2. भूत यज्ञ 3. मनुष्य यज्ञ 4. पितृ यज्ञ| देव यज्ञ में सभी देवताओं को अग्नि में आहुति देकर अग्नि देव की पत्नी स्वाहा के द्वारा देवताओं तक भोग सामग्री पहुंचाई जाती है| यह सभी देवता इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति को संसारिक भोग का सुख प्रदान करते हैं और उसको सुखों की प्राप्ति होती है| यह सर्व-देव यज्ञ से घर की नकारत्मक ऊर्जा नष्ट होती है

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -Beej Mantra for ketu in hindi

 केतु बीज मंत्र की सम्पूर्ण विधि और महत्व Beej Mantra of Ketu in Hindi केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -केतु को सन्यास, वैराग्य और विरक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के कुछ विशेष गुण और विशेष अवगुण होते हैं। ऐसे ही केतु ग्रह पापी ग्रह होते हुए भी यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तब व्यक्ति को विशेष गुण प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तब केतु व्यक्ति को सन्यास और वैराग्य की और लेकर जाता है, मगर स्थिति अच्छी होने पर यह सन्यास और वैराग्य व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। यहाँ पर सन्यास और वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति घर-बार छोड़ कर जंगलों में चला जाता है यहाँ पर सन्यास और वैराग्य से अर्थ है कि व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सांसारिक वस्तुओं और रिश्तों के प्रति मोह और लगाव ज्यादा नहीं रखता है। वह अपने सांसारिक फ़र्ज़ निभाते हुए भी इन चीज़ों से विरक्त रहता है। जैसे कोई सन्यासी और वैरागी कोई एकांत स्थान ढूँढ़ते हैं ऐसे ही केतु से प्रभावित व्यक्ति को एकांत स्थान में रहना बहुत पसंद होता है। केतु से प्रभावित व्यक्

हनुमान दर्शन शाबर मंत्र- Hanuman Darshan Shabar Mantra

हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन शाबर मंत्र साधना Hanuman Darshan Mantra Sadhna  यदि आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हो और आप ऐसी साधना करने की इच्छा रखते हो, जिससे आपको हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हों, तो आपको हम हनुमान जी की एक बहुत चमत्कारी और गुप्त साधना बताने जा रहें हैं|  यदि आप इस साधना को श्रद्धा, विश्वास और नियम के अनुसार करना शुरू कर देते हो, तो बहुत जल्द ही साधना के बीच में  आपको हनुमान जी की कृपा से अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं| इस साधना से आपके अंदर ऐसी शक्ति का संचार होना शुरू हो जाता है,  जिससे आप भूत-प्रेत और अन्य बुरी शक्तियों से ग्रस्त अन्य लोगों का भी निवारण कर सकते हो| याद रहे किसी भी साधना में सफलता तभी मिलती है जब आपकी साधना,इष्ट देव और मंत्र में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होता है| असल में श्रद्धा और विश्वास आपको किसी मंत्र में सिद्धि एवं सफलता दिलाते हैं| बाकी सभी विधि-विधान और नियम इसके बाद आते हैं| यदि किसी मंत्र की शंकावान होकर साधना की जाए तो आप चाहे कितने भी नियम अपनाकर और कठिन साधना कर लें, मगर आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती|साधना का पहला नियम मंत्र और अप

महांकाली ताली रक्षा मंत्र, Mahakali raksha shabar mantra

महांकाली ताली रक्षा शाबर मंत्र  Mahakali taali raksha shabar mantra यह महांकाली माँ का बहुत चमत्कारी रक्षा शाबर मंत्र है| इस मंत्र को सिद्ध करने के बाद आप इस मंत्र के द्वारा ताली बजा कर अपनी चारों और रक्षा घेरा बना सकते हो| आप इस मंत्र को किसी ग्रहणकाल या दीपावली के सम्य एक दिन में ही सिद्ध कर सकते हो| यदि आपने इस मंत्र को दीपावली या ग्रहणकाल में सिद्ध करना है तो इस मंत्र की कम से कम 5 माला जाप करना है|  ऐसे आपको इस मंत्र का कम से कम 11 दिनों तक रोज़ाना 1 माला जाप करना है| इसके कुछ नियम आगे आपको बता रहें हैं, यदि उस नियमों के मुताबिक मंत्र साधना करोगे तो सफलता निश्चित मिलेगी| नियम:-  1. मंत्र जाप उत्तर या पूर्व की तरफ मुख करके करना है| 2. मंत्र जाप काले हकीक की माला या रुद्राक्ष की माला से करना है| 3. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करना है| 4. साधना में दीप, धूप और जल का लौटा पास रखना है| 5. मंत्र का पूर्ण लाभ लेने के लिए मंत्र पर पूरा विश्वास होना चाहिए| 6. इस मंत्र साधना में महाकाली यन्त्र को पूजा स्थान में स्थापित करके साधना करने से विशेष लाभ की