Skip to main content

Lesson-4 कुंडली के बारह भाव, Kundli ke 12 bhav

  कुंडली के बारह भाव (Kundali ke 12 bhav)



Kundli ke 12 bhav
चित्र नंबर.1
यह जो आप ऊपर कुंडली के बारह भाव देख रहे हो, असल में यह आकाश को बारह भागों में बांटा गया है| ज्योतिष विज्ञान में आकाश के 360° अंश(Degree) के नक़्शे को कुंडली के बारह भावों को बारह राशिओं में बांटा गया है और प्रत्येक भाव किसी एक राशि का भाव होता है| पंचांग के द्वारा किसी व्यक्ति के जन्म के सम्य और स्थान के मुताबिक उस सम्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली बनाई जाती है और उस सम्य अथवा स्थान के हिसाब से उस सम्य जो ग्रहों और राशिओं की स्थिति होती है उसको इस लगन कुंडली में लिखा जाता है| प्रत्येक भाव में कोई गृह 30° अंश(Degree) तक चलता है और फिर अगले भाव में चला जाता है, अंश(Degree) के बारे में हम आगे पढ़ेंगे| कुंडली देखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जन्म लगन कुंडली होती है इसके साथ ही हम व्यक्ति की जन्म के सम्य के ग्रहों की स्थिति देख सकते हैं|ऊपर जैसे हमने कुंडली दिखाकर बताया है के भावों को कुंडली में लिखते कैसे हैं, अपने इस प्रथम भाव से द्वादश भाव तक कैसे क्रमांक इन भावों की गणता करनी है यह अच्छी तरह जान लेना है| किसी व्यक्ति की जिंदगी की विस्तृत गणता हम जन्म लगन कुंडली से ही करते हैं, इसलिए अपने अभी लगन कुंडली को दिमाग़ में रखकर पढ़ना है, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली के बारे में अभी विचार नहीं करना, उसका आगे पढ़ाया जाएगा|अब हम आगे पढ़ेंगे के कुंडली के प्रथम भाव से लेकर द्वादश भाव तक प्रत्येक भाव में क्या विश्लेषण किया जाता है|


1. कुंडली का प्रथम भाव( kundali ka pratham bhav):- कुंडली के प्रथम भाव से हम व्यक्ति का शरीर, रंग, आकृति, स्वाभाव, विनम्रता, स्वास्थ्य, मन पर विचार किया जाता है| प्रथम भाव शरीर के मस्तिष्क को प्रभावित करता है|
2. कुंडली का द्रितीय भाव ( kundali ka dritya bhavbhav):- द्रितीय भाव से हम व्यक्ति की वाणी, धन, ससुराल, कुटुंब(परिवार ) और चल संपत्ति को देखते हैं|द्रितीय भाव शरीर के दाएं नेत्र और जिव्हा को प्रभावित करता है |
3. कुंडली का तृतीय भाव ( Kundali kaTritya Bhav):- तृतीय भाव से हम व्यक्ति के छोटे भाई बहन, व्यक्ति का पराकर्म, धैर्य  और आयु पर विचार करते हैं| यह भाव शरीर के गला एवं श्वास सबंधी रोगों को प्रभावित करता है|
4. कुंडली का चतुर्थ भाव (Kundali ka Chaturth Bhav):- चतुर्थ भाव को सुख-सुविधाओं का भाव भी कहा जाता है| इस भाव से व्यक्ति के सुख, भवन(घर), वाहन(गाड़ी), अचल संपत्ति, भूमि, गाड़ा हुआ धन और माता पर विचार किया जाता है| इस भाव से हम शरीर में शाती, फेफड़ों पर विचार करते हैं|
5. कुंडली का पंचम भाव(Kundali ka Pancham Bhav):- पंचम भाव में हम व्यक्ति की संतान, विद्या, बुद्धि, प्रेम सम्बन्ध, अचानक धन लाभ या हानि पर विचार करते हैं| यह शरीर में पेट को प्रभावित करता है|
6. कुंडली का षष्ठ भाव(Kundali ka Shashath Bhav):- षष्ठ भाव को कुंडली में अच्छा भाव नहीं माना जाता,  यहाँ पर योग कारक गृह भी आकर बुरा फल देते है, जब तक उनके ऊपर विपरीत राज्य योग की स्तिथि लागू ना होती हो| इसमें व्यक्ति के शत्रु, चिंता, रोग, ऋण(कर्ज़ा), मुकदमेबाज़ी, अपजश और शौक पर विचार किया जाता है| यह शरीर के मूत्र स्थान के ऊपरी भाग को प्रभावित करता है|
7. कुंडली का सप्तम भाव (Kundali ka Saptam Bhav):- इस भाव से हम व्यक्ति के जीवनसाथी, विवाह, रोज़ाना की आमदनी, हिस्सेदारी(Partnership), काम वासना पर विचार किया जाता है| यह शरीर के मूत्र वाले भाग को प्रभावित करता है|
8. कुंडली का अष्टम भाव(Kundali ka Ashtam Bhav):- यह कुंडली का सबसे ख़तरनाक और बुरा भाव माना जाता है, इसको हम मृत्यु का भाव भी कहते हैं, जिसका अर्थ होता है के यदि इस भाव में मारक गृह जा नींच गृह बैठ जाए तो वह व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट देता है, मगर विपरीत राज्य योग स्तिथि से भी इस घर में गृह अच्छे फल देते हैं| इस घर से व्यक्ति की आयु, मृत्यु, दुर्घटना, परेशानियां, तांत्रिक साधना  आदि पर विचार किया जाता है|यह भाव शरीर के मूत्र स्थान के निचले भाग को प्रभावित करता है|
9. कुंडली का नवमं भाव(Kundali ka Navam Bhav):- इस भाव से हम व्यक्ति के भाग्य, तीर्थ यात्रा, धर्म, धार्मिक वृति, सन्यास, साला-साली, पिता के साथ सम्बन्ध पर विचार किया जाता है|यह भाव शरीर की जांघों को प्रभावित करता है|
10. कुंडली का दशम भाव ( Kundali ka dasham bhav):- दशम भाव से हम कारोबार, नौकरी, पद, राजयोग का विचार करते हैं| यह भाव शरीर के घुटनों को प्रभावित करता है|
11. कुंडली का एकादश भाव(Kundali Ka ekadash bhav):- इस भाव से हम व्यक्ति की आय, धन लाभ, मनोकामना की पूर्ति, बड़े भाई-बहन पर विचार किया जाता है|यह भाव शरीर की पिंडलिओं और कान को प्रभावित करता है|
12. कुंडली का द्वादश भाव(Kundali ka dwadash bhav ):- इस भाव से हम व्यक्ति के व्यय(खर्चे), हानि,  हस्पताल के खर्चा, विदेश सेटलमेंट, जेल यात्रा पर विचार करते हैं| यह भाव शरीर के बाए नेत्र और पैरों को प्रभावित करता है|

कुंडली में बारह राशियां (12 Zodiac in Horoscope):-
चित्र नंबर.2
कुंडली में जो 12 भाव होते हैं उन भावों में कोई ना कोई नंबर जरूर लिखा होता है| जैसा आप ऊपर चित्र नंबर 2 में देख रहे हो, यह नंबर राशि के नंबर होते हैं| यह गिनती 1 से 12 तक होती है और प्रत्येक नंबर किसी राशि का होता है| यदि आपकी कुंडली के प्रथम भाव में 5 नंबर लिखा है तो अपने जान लेना है के यह सिंह राशि है और यदि प्रथम भाव में 1 नंबर लिखा हैं तो समझ लेना हैं कि मेष राशि हैं| 12 नंबर तक की राशिओं की जानकारी आपको आगे मिलेगी| यदि कुंडली के प्रथम भाव में 6 नंबर लिखा है तो आपने समझ जाना है कि यह कन्या राशि लगन की कुंडली है| प्रथम भाव में नंबर चाहे कोई भी लिखा हो, मगर जब कुंडली के 12 भावों पर विचार करना है तब अपने प्रथम भाव को पहला भाव ही मानना है कुंडली में राशि नंबर बदलने से भाव नहीं बदलते|

कुंडली में बारह राशिओं के स्वामी ( Kundali mein 12 Rashi ke Swami):-मान लो कुंडली के प्रथम(लग्न) भाव में 5 नंबर लिखा है, इस तरह हम पहचान जाएंगे के प्रथम भाव में सिंह राशि है और प्रथम भाव को लग्न भाव भी कहा जाता है और लग्न भाव कुंडली में प्रधानमंत्री की तरह काम करता है, यह लग्न सब भावों के ऊपर हकूमत करता है और इस तरह प्रथम भाव या लगन भाव में सिंह राशि हुई और प्रत्येक राशि का कोई ना कोई गृह स्वामी होता है, जैसे सिंह राशि का स्वामी सूर्य है| अब अपने जान लेना हैं कि अगर प्रथम भाव में 5 नंबर राशि है, तो 5 नंबर सिंह राशि को कहा जाता है और सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है| इस तरह से आपने कुंडली के भाव, उनके नंबर के मुताबिक राशियां और राशियों के स्वामी के बारे में अच्छी तरह से जान लेना है,कई 2 राशिओं का एक ही स्वामी होता है, जैसे राशि नंबर 2 (वृषभ ) और राशि नंबर 7(तुला)  दोनों का शुक्र स्वामी है| इसका आपको आगे पूरा विवरण देते हैं|

राशि नंबर.    राशि नाम             राशि का स्वामी
1.                      मेष                           मंगल
2.                      वृषभ                         शुक्र
3.                      मिथुन                         बुध
4.                      कर्क                           चंद्र
5.                      सिंह                           सूर्य
6.                      कन्या                          बुध
7.                      तुला                           शुक्र     
8.                      वृश्चिक                        मंगल
9.                       धनु                           बृहस्पति
10.                     मकर                         शनि
11.                     कुंभ                          शनि   
12.                     मीन                          बृहस्पति 

यहाँ  नंबर के मुताबिक उनके राशि नाम और राशिओं के स्वामी आपने अच्छी तरह याद कर लेने हैं|


कुंडली में गृह के अंश( Degree of Planets ):-
ज्योतिष शास्त्र में आपने सभी विष्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ना है, यदि एक भी विष्य आपने छोड़ दिया तो आपकी कुंडली की गणता बिलकुल गलत हो जाएगी| अब हम आपको बताएँगे के कुंडली में गृह का अंश या डिग्री क्या होती है| आपने पढ़ा है के कुंडली के सभी 12 भावों को आकाश मानकर कुंडली बनाई गई है और सम्पूर्ण कुंडली 360° अंश की होती है इसी तरह  प्रत्येक भाव 30° अंश(Degree) का बनता है| आपने पढ़ा है कि कुंडली के भावों में गृह विचरण करते हैं, कुंडली में एक गृह 30°अंश तक चलता है और हम लगन कुंडली के नीचे देखते हैं कि ग्रहों की डिग्री लिखी होती है, व्यक्ति के जन्म के सम्य जो ग्रहों की स्थिति होती है पंचांग की मदद से उसको जन्म लगन कुंडली में लिख दिया जाता है, कोई गृह उस सम्य और स्थान के मुताबिक उस वक़्त कुंडली के जिस भाव में जितने अंश(Degree) चल चुका होता है यह उसकी स्तिथि होती है| सभी गृह की चलने की गति अलग अलग होती है जैसे सूर्य को एक भाव से दूसरे भाव तक जाने में 30 दिन लगते हैं वहीं चंद्र एक भाव से दूसरे भाव का सफर 2.5 दिन में पूरा करता है, ग्रहों की गति का विवरण आपको आगे देते हैं| अब इस डिग्री या अंश का महत्व समझ लीजिए| जब कोई गृह किसी भाव में प्रवेश करता है तब वह 0° डिग्री से अपना सफर शुरू करता है, तब उसमें बहुत कम बल होता है, मगर जैसे वह 10° डिग्री तक पहुँच जाता है तब उसका बल बहुत बढ़ जाता है और फिर 20° डिग्री से 30 डिग्री तक जाते उसका बल कम होता जाता है| इस तरह से जब कोई गृह किसी भाव में 2 डिग्री चला हो तब वह बाल अवस्था में होता है, ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति को अच्छा या बुरा फल बहुत कम देता है| किसी भी गृह का पूरा बल 10 डिग्री से 20 डिग्री तक मिलता है| 20° डिग्री के बाद गृह वृद्ध अवस्था में जाना शुरू हो जाता है, फिर उसका बल कम होता जाता है| अब इसका कुंडली में  विश्लेषण कैसे करना है, मान लो आपका जब जन्म हुआ तब शनि सप्तम भाव में  3° डिग्री पर विचर कर रहा है, तब आपकी जन्म कुंडली में उसकी डिग्री 3° लिखी जाएगी और वह आपकी पूरी जिंदगी आपको 3° के मुताबिक फल देगा| अब बात आती है कि अच्छा फल देगा या बुरा फल| इसमें आपको समझ लेना है कि यदि आपकी कुंडली में योग कारक गृह है तो वह आपने बल के हिसाब से अच्छा फल देगा यदि वह गृह मारक गृह है तो आपको बुरा फल देगा| मान लो यदि आपकी कुंडली में कोई मारक गृह 1° डिग्री(अंश ) का है, तो अब वह गृह सिर्फ 20-25 % ही बुरा फल देगा,  इसका आपको लाभ ही है और यदि कोई योग कारक गृह (अच्छा गृह) 1° का है तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है क्योंकि योग कारक गृह अच्छा फल देते हैं, अब इस स्थिति में योग कारक गृह का बल बढ़ाने के लिए रतन धारण किया जाता हैं| रतन का कार्य कम डिग्री वाले या सूर्य से अस्त गृह के बल को बढ़ाना होता हैं| ऐसे ही यदि कोई गृह 10 डिग्री से 20 डिग्री का हैं तो वह अपना अच्छा या बुरा फल पूर्ण रूप से देगा, इस स्थिति में मारक गृह(बुरे गृह) का बल ग्रहों की पूजा या दान करके कम किया जाता हैं|इसका आपके आगे पढ़ाया जाएगा|
ग्रहों की गति( Grahon ki Gati):-यहाँ पर आपको बताया जाएगा के सभी गृह किस गति से एक भाव से दूसरे भाव तक जाते हैं अर्थात कोई गृह कुंडली के एक भाव से दूसरे भाव तक जाने में कितना सम्य लगाता हैं|

गृह                सम्य
सूर्य               30 दिन
चंद्र                2.5 दिन
मंगल             45 दिन
बुध                28 दिन
बृहस्पति         13 महीने
शुक्र               28 दिन
शनि               2.5 साल
राहु                18 महीने
केतु                18 महीने

नोट: राहु और केतु वक्री गृह होते हैं अर्थात यह विपरीत दिशा में चलते हैं |

कुंडली में त्रिक भाव(Kundali mein trik bhav)):-
Kundli mein trik bhav,
चित्र नंबर.3
आपको ऊपर चित्र नंबर.3 में बताया गया हैं के कुंडली में त्रिक भाव 6, 8 और 12 को कहा जाता हैं| यह कुंडली के अशुभ भाव माने जाते हैं, जब तक इनके ऊपर विपरीत राज योग की स्थिति लागू ना होती हो|

कुंडली में त्रिकोण भाव(Kundali mein Trikon Bhav):
Kundli mein trikon bhav, कुंडली में त्रिकोण भाव
चित्र नंबर.4
ऊपर दी गई  कुंडली के चित्र नंबर.4 में आपको बताया गया हैं कि 1, 5 और 9 को त्रिकोण भाव कहते हैं, यह कुंडली कि बहुत शुभ भाव होते हैं|

कुंडली में केंद्र भाव(Kundali mein kendra bhavbhav):- 
Kundli mein kendra bhav,  कुंडली में केन्द्र भाव
चित्र नंबर.5
कुंडली में चित्र नंबर.5 में बताया गया हैं कि 1, 4, 7 और 10 भाव को केंद्र भाव कहते हैं|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp-8528552450 Barjinder Saini (Master in Astrology)

यदि आप फ्री में ज्योतिष शास्त्र का ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हो तो Free Astrology Course in hindi पर क्लिक करें|




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती, Baba Kaliveer ji Chalisa Aarti

बाबा कालीवीर चालीसा और आरती  कालीवीर चालीसा  काली-पुत्र का नाम ध्याऊ, कथा विमल महावीर सुनाऊ| संकट से प्रभु दीन उभारो, रिपु-दमन है नाम तिहारो| विद्या, धन, सम्मान की इच्छा, प्रभु आरोग्य की दे दो भिक्षा| स्वर्ण कमल यह चरण तुम्हारे, नेत्र जल से अरविंद पखारे| कलिमल की कालिख कटे, मांगू मैं वरदान|  रिद्धि-सिद्धि अंग-संग रहे,  सेवक लीजिए जान| श्री कुलपति कालीवीर प्यारे,  कलयुग के तुम अटल सहारे|  तेरो बिरद ऋषि-मुनि हैं गावें,  नाम तिहारा निसदिन धयावे| संतों के तुम सदा सहाई,  ईश पिता और कलिका माई| गले में तुम्हारे हीरा सोहे,  जो भक्तों के मन को मोहे| शीश मुकट पगड़ी संग साजे,  द्वार दुंदुभी, नौबत बाजे| हो अजानुभुज प्रभु कहलाते,  पत्थर फाड़ के जल निसराते| भुजदंड तुम्हारे लोह के खम्भे,  शक्ति दीन्ह तुम्हे माँ जगदम्बे| चरणन में जो स्नेह लगाई,  दुर्गम काज ताको सिद्ध हो जाई| तेरो नाम की युक्ति करता,  आवागमन के भय को हरता| जादू-टोना, मूठ भगावे,  तुरतहि सोए भाग्य जगावे| तेरो नाम का गोला दागे,  भूत-पिशाच चीख कर भागे| डाकनी मानत तुम्हरो डंका,  शाकनी भागे नहीं कोई शंका| बाव

बाबा बालक नाथ चालीसा- Baba Balak Nath Chalisa in hindi

बाबा बालक नाथ चालीसा Baba Balak Nath Chalisa in hindi दोहा  गुरु चरणों में सीस धर करूँ मैं प्रथम प्रणाम,  बख्शो मुझको बाहुबल सेव करुं निष्काम,  रोम-रोम में रम रहा रूप तुम्हारा नाथ, दूर करो अवगुण मेरे, पकड़ो मेरा हाथ| चालीसा  बालक नाथ ज्ञान भंडारा,  दिवस-रात जपु नाम तुम्हारा| तुम हो जपी-तपी अविनाशी,  तुम ही हो मथुरा काशी| तुम्हरा नाम जपे नर-नारी,  तुम हो सब भक्तन हितकारी| तुम हो शिव शंकर के दासा,  पर्वत लोक तुमरा वासा| सर्वलोक तुमरा यश गावे,  ऋषि-मुनि तव नाम ध्यावे| काँधे पर मृगशाला विराजे,  हाथ में सुन्दर चिमटा साजे| सूरज के सम तेज तुम्हारा,  मन मंदिर में करे  उजियारा| बाल रूप धर गऊ चरावे,  रत्नों की करी दूर वलावें| अमर कथा सुनने को रसिया,  महादेव तुमरे मन बसिया| शाह तलाईयाँ आसन लाए,  जिस्म विभूति जटा रमाए| रत्नों का तू पुत्र कहाया,  जिमींदारों ने बुरा बनाया| ऐसा चमत्कार दिखलाया,  सब के मन का रोग गवाया| रिद्धि-सिद्धि नव-निधि के दाता,  मात लोक के भाग्य विधाता| जो नर तुम्हरा नाम धयावे,  जन्म-जन्म के दुख बिसरावे| अंतकाल जो सिमरन करहि,  सो नर मुक्ति भाव से मरहि| संकट कटे मिटे सब रोगा,  बालक

सर्व-देवता हवन मंत्र - Mantra for Havan in Hindi

सर्व-देवता हवन मंत्र Mantra for Havan in Hindi. हवन शुरू करने की विधि और मंत्र-  यह पढ़ने से पहले आप यह जान लें कि यह सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां हवन की विधि है और यदि आप हवन करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी चाहते हो तो आप हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  सर्व देवता हवन मंत्रों से सभी देवताओं, नवग्रहों, स्वर्ग-देवताओं, सप्त-ऋषिओं, स्वर्ग अप्सराओं, सभी समुन्द्र देवताओं, नवकुल-नागदेवता आदि को आहुतियां देकर प्रसन्न कर सकते हो| यह जो आपको नीचे मंत्र बताए गए हैं इन मंत्रों के हवन को सर्वतो-भद्रमंडल देवतानां होम: कहते हैं|  हमारे हिन्दू ग्रंथों में 4 प्रकार के यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया है| यह 4 यज्ञ इस प्रकार हैं, 1. देव यज्ञ 2. भूत यज्ञ 3. मनुष्य यज्ञ 4. पितृ यज्ञ| देव यज्ञ में सभी देवताओं को अग्नि में आहुति देकर अग्नि देव की पत्नी स्वाहा के द्वारा देवताओं तक भोग सामग्री पहुंचाई जाती है| यह सभी देवता इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति को संसारिक भोग का सुख प्रदान करते हैं और उसको सुखों की प्राप्ति होती है| यह सर्व-देव यज्ञ से घर की नकारत्मक ऊर्जा नष्ट होती है

हनुमान दर्शन शाबर मंत्र- Hanuman Darshan Shabar Mantra

हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन शाबर मंत्र साधना Hanuman Darshan Mantra Sadhna  यदि आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हो और आप ऐसी साधना करने की इच्छा रखते हो, जिससे आपको हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हों, तो आपको हम हनुमान जी की एक बहुत चमत्कारी और गुप्त साधना बताने जा रहें हैं|  यदि आप इस साधना को श्रद्धा, विश्वास और नियम के अनुसार करना शुरू कर देते हो, तो बहुत जल्द ही साधना के बीच में  आपको हनुमान जी की कृपा से अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं| इस साधना से आपके अंदर ऐसी शक्ति का संचार होना शुरू हो जाता है,  जिससे आप भूत-प्रेत और अन्य बुरी शक्तियों से ग्रस्त अन्य लोगों का भी निवारण कर सकते हो| याद रहे किसी भी साधना में सफलता तभी मिलती है जब आपकी साधना,इष्ट देव और मंत्र में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होता है| असल में श्रद्धा और विश्वास आपको किसी मंत्र में सिद्धि एवं सफलता दिलाते हैं| बाकी सभी विधि-विधान और नियम इसके बाद आते हैं| यदि किसी मंत्र की शंकावान होकर साधना की जाए तो आप चाहे कितने भी नियम अपनाकर और कठिन साधना कर लें, मगर आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती|साधना का पहला नियम मंत्र और अप

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -Beej Mantra for ketu in hindi

 केतु बीज मंत्र की सम्पूर्ण विधि और महत्व Beej Mantra of Ketu in Hindi केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -केतु को सन्यास, वैराग्य और विरक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के कुछ विशेष गुण और विशेष अवगुण होते हैं। ऐसे ही केतु ग्रह पापी ग्रह होते हुए भी यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तब व्यक्ति को विशेष गुण प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तब केतु व्यक्ति को सन्यास और वैराग्य की और लेकर जाता है, मगर स्थिति अच्छी होने पर यह सन्यास और वैराग्य व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। यहाँ पर सन्यास और वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति घर-बार छोड़ कर जंगलों में चला जाता है यहाँ पर सन्यास और वैराग्य से अर्थ है कि व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सांसारिक वस्तुओं और रिश्तों के प्रति मोह और लगाव ज्यादा नहीं रखता है। वह अपने सांसारिक फ़र्ज़ निभाते हुए भी इन चीज़ों से विरक्त रहता है। जैसे कोई सन्यासी और वैरागी कोई एकांत स्थान ढूँढ़ते हैं ऐसे ही केतु से प्रभावित व्यक्ति को एकांत स्थान में रहना बहुत पसंद होता है। केतु से प्रभावित व्यक्

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना Batuk Bhairav Mantra Sadhna  बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो।  यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बटुक भैरव क